img-fluid

एमपी : धार में भीषण सड़क दुर्घटना में 16 की मौत, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

April 30, 2026

धार. मध्य प्रदेश (MP) के धार (Dhar) जिले में बुधवार की रात बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (Indore-Ahmedabad National Highway) पर स्थित चिकालिया फाटा के पास मजदूरों (Workers) से भरी एक पिकअप गाड़ी (Pickup truck) का एक भयानक हादसा हो गया. रिपोर्टों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी की टक्कर एक स्कॉर्पियो से हो गई, जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार 35 से ज्यादा मजदूर गाड़ी के नीचे ही दब गए.

हादसे में 16 लोगों की मौत
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 12 थी, जो अब बढ़कर 16 हो गई है. इस दुखद घटना में मासूम बच्चों ने भी अपनी जान गंवा दी है. इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज इस समय आस-पास के अस्पतालों में चल रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं.

इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से ​​मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. इस हादसे के बाद पूरा क्षेत्र इस समय शोक की लहर में डूबा हुआ है.


  • राष्ट्रपति ने जताया दुख
    ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताने हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- धार, मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है. मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

    पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
    पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताने हुए लिखा- मध्य प्रदेश के धार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

     

    Share:

  • असम में हिमंता जमे, थलपति विजय की एंट्री... जानें चार राज्यों में कौन है सीएम पद की पहली पसंद

    Thu Apr 30 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान के साथ विधानसभा (Assembly) का चुनाव समाप्त हो गया. इसके साथ ही सर्वे एजेंसियों (Survey Agencies) ने बंगाल समेत 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव (assembly elections) के एग्टिज पोल के अनुमान जारी कर दिए हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved