
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में प्रदूषण (Pollution) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हवा की खराब होती हालत के बीच GRAP-3 की पाबंदियां लागू हैं. बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम (Noida and Gurugram) की हवा (Air ) खराब श्रेणी (Poor Quality category) में दर्ज की गई. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 370 के पार पहुंच गया, जबकि हरियाणा के हिसार में भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहा।
CPCB के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 299 दर्ज किया गया, जो पूअर कैटेगरी में है. हालांकि, राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा. चांदनी चौक में AQI 379, IIT दिल्ली में 375 और नॉर्थ कैंपस में 374 दर्ज किया गया. वहीं, आरके पुरम का AQI 300 रहा।
दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू हैं. इसके बावजूद राजधानी के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी वेरी पूअर कैटेगरी में पहुंच गई है।
नोएडा और गुरुग्राम का भी जानिए हाल
दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा की क्वालिटी खराब बनी हुई है. बुधवार सुबह 7 बजे नोएडा का AQI 278 और गुरुग्राम का 292 दर्ज किया गया. वहीं, ग्रेटर नोएडा में यह 240 रहा. गाजियाबाद का AQI 282 और फरीदाबाद का 275 दर्ज किया गया. इन सभी शहरों में हवा पूअर कैटेगरी में रही. यानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के NCR वाले शहरों में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।
हरियाणा के कई शहरों में हवा बहुत खराब
हरियाणा के हिसार में सुबह 7 बजे AQI 377 दर्ज किया गया. यह वेरी पूअर कैटेगरी में है. बल्लभगढ़ में AQI 323 और करनाल में 303 रहा. इन दोनों शहरों में भी हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
क्या है GRAP-3?
GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान. यह दिल्ली-NCR में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया नियम है. इसके तीसरे चरण को GRAP-3 कहते हैं. यह आमतौर पर दिल्ली का AQI 401 से 450 के बीच पहुंचने पर लागू होता है. हालांकि, मौसम और प्रदूषण के पूर्वानुमान को देखते हुए इसे पहले भी लागू किया जा सकता है. इसका मकसद हवा को और ज्यादा खराब होने से रोकना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved