img-fluid

MP: आखिर जंगलों के बीच कैसे हुई चीते की मौत? कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र में मिला शव; जांच में जुटे विभागीय अधिकारी

October 04, 2026

बागली मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली अंतर्गत आने वाले कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांटाफोड़ वन मंडल की बैरागड़ा बीट में शनिवार को एक चीते का शव मिलने से वन विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया। जंगल में चीते का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

DFO अमित सिंह की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

बैरागड़ा बीट में मिले चीते के शव का पोस्टमार्टम DFO अमित सिंह की सीधी मौजूदगी में विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान SDO विकास मोहरे, रेंजर पायल शर्मा सहित वन विभाग का पूरा अमला मौके पर मुस्तैद रहा।

मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चीते की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल वन विभाग की टीम आसपास के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाकर चीते की मौत के कारणों और हर संभावित पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Share:

  • सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच की जाएगी - केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला

    Sun Oct 4 , 2026
    तिरुवनंतपुरम । केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला (Kerala Home Minister Ramesh Chennithala) ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ (Against CEC Gyanesh Kumar) विजिलेंस जांच की जाएगी (Vigilance Inquiry will be Conducted) । केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved