img-fluid

MP: 8 चेकपोस्ट के बावजूद गिट्टी का अवैध उत्खनन, हाईकोर्ट की सख्ती बेअसर, SDM ने 5 डंपर पकड़े

September 24, 2026

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिलोआ कस्बे में पहाड़ों को खोद गिट्टी का अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान और SSP धर्मवीर सिंह ने 8 चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। इन चेकिंग प्वाइंट पर तमाम पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी दिन रात पहरेदारी कर रहे हैं। जिससे उत्खनन रोका जा सके लेकिन माफिया पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर इस अवैध काम को लगातार अंजाम दे रहा है।

मामले की जब शिकायत हुई तो SDM नवकिरण कौर ने बुधवार–गुरुवार की अर्ध रात्रि दल बल के साथ छापामार कार्रवाई की लेकिन पूरी दम–खम से की गई कार्यवाही में सिर्फ 5 डंफर ही पकड़े जा सके। जिन्हें बिलोआ थाने के सुपुर्द किया गया है। लेकिन बड़ी बात ये है कि जब प्रशासनिक कार्यवाही की गई तब पहाड़ों के बीच बड़ी संख्या में L&T मशीनें और डंपर खनन करते नजर आए। लेकिन प्रशासन सिर्फ 5 पर ही कार्यवाही कर सका।

मामले में SDM नवकिरण कौर का कहना है कि 5 डंफरो को अवैध उत्खनन के साथ पकड़ा गया है कार्यवाही अभी जारी है। जो वाहन मिले हैं उनको लेकर सीमांकन कराया जा रहा है जिससे पता चल सके कि उत्खनन वैध या अवैध किस रूप में चल रहा था।

Share:

  • सऊदी अरब की चेतावनी के बाद मक्का में हाई अलर्ट, सिविल डिफेंस ने जारी किया अलर्ट

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली। सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी संदेश भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी सऊदी सिविल डिफेंस ने दी है। सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मक्का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved