img-fluid

MP : कूनो में ‘गामिनी’ ने 3 नहीं, 4 शावकों को दिया था जन्म; अब भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 39

February 28, 2026

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में ‘प्रोजेक्ट चीता’ (‘Project Cheetah’) की सफलता की कहानी अब और भी सुनहरी हो गई है. मादा चीता गामिनी (‘Gamini’), जिसने 10 दिन पहले शावकों (cubs) को जन्म (birth) दिया था, अब उनके 3 नहीं बल्कि 4 शावक होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है.

दरअसल, 18 फरवरी को जब गामिनी ने शावकों को जन्म दिया, तब निगरानी के दौरान 3 शावकों के होने की बात सामने आई थी. कूनो के फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की टीम जब लगातार गामिनी और उसके बच्चों की मॉनिटरिंग कर रही थी, तब झाड़ियों के बीच चौथे शावक की मौजूदगी दर्ज की गई. चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से विकसित हो रहे हैं.


  • नया स्कोरकार्ड
    गामिनी के चौथे शावक की पुष्टि के बाद भारत में चीतों का आंकड़ा काफी मजबूत हो गया है. भारत में जन्मे कुल शावकों की संख्या 28 हो गई है और अब तक चीतों की कुल संख्या 39 हो चुकी है. यह गामिनी का दूसरा मौका है जब उसने शावकों को जन्म देकर इस परियोजना को नई ताकत दी है.

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के वैज्ञानिक प्रबंधन और संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है.

    उन्होंने फील्ड स्टाफ और डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नया जन्म इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहा है.

    Share:

  • Rajasthan: बालोतरा में भीषण सड़क हादसा... ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से भिड़ी स्लीपर बस, 6 लोगों की मौत

    Sat Feb 28 , 2026
    बालोतरा। राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा जिले (Balotra district) के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 (National Highway-25) पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved