बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने के मामले में भी देश में अग्रणी

– प्रदेश में अब तक लगे वैक्सीन के 6.43 करोड़ डोज

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Corona infection) से बचाने के लिये चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान (vaccination campaign) के प्रति नागरिकों लगातार जागरूक हो रहे हैं और खुद ही टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। राज्य में सोमवार शाम तक वैक्सीन के कुल 6 करोड़ 43 लाख 3 हजार 662 डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से 4 करोड़ 87 लाख 26 हजार 372 नागरिकों को प्रथम डोज और एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 290 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है।


एनएचएम संचालक (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 49 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इनमें से अभी तक 4.87 करोड़ से अधिक नागिरकों को पहला टीका लग चुका है। यानी करीब 89 फीसदी नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका है। इस मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले नम्बर है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में भी पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 2 लाख 88 हजार 632 गर्भवती महिलाओं को प्रथम डोज और 33 हजार 963 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है।

जिलेवार वैक्सीनेशन की रिपोर्ट
प्रदेश में जिलेवार अभी तक आगर मालवा में 5 लाख 12 हजार 791, अलीराजपुर में 4 लाख 55 हजार 10, अनूपपुर में 5 लाख 79 हजार 771, अशोकनगर में 6 लाख 91 हजार 848, बालाघाट में 15 लाख 70 हजार 695, बड़वानी में 9 लाख 55 हजार 989, बैतूल में 13 लाख 335, भिण्ड में 12 लाख 75 हजार 935, भोपाल में 30 लाख 4 हजार 968, बुरहानपुर में 6 लाख 83 हजार 851, छतरपुर में 13 लाख 14 हजार 628, छिंदवाड़ा में 18 लाख 88 हजार 390, दमोह में 10 लाख 17 हजार 913, दतिया में 7 लाख 27 हजार 394, देवास में 13 लाख 73 हजार 668, धार में 17 लाख 50 हजार 526, डिण्डोरी में 5 लाख 99 हजार 512, गुना में 10 लाख 4 हजार 917, ग्वालियर में 19 लाख 97 हजार 464, हरदा में 4 लाख 98 हजार 783, होशंगाबाद में 11 लाख 31 हजार 633, इंदौर में 44 लाख 66 हजार 867, जबलपुर में 26 लाख 68 हजार 647, झाबुआ में 7 लाख 22 हजार 328, कटनी में 10 लाख 50 हजार 347, खण्डवा में 11 लाख 13 हजार 451, खरगोन में 13 लाख 97 हजार 891, मण्डला में 8 लाख 9 हजार 892, मंदसौर में 11 लाख 74 हजार 995, मुरैना में 16 लाख 25 हजार 668, नरसिंहपुर में 10 लाख 9 हजार 236, नीमच में 7 लाख 55 हजार 494, पन्ना में 6 लाख 97 हजार 283, रायसेन में 11 लाख 31 हजार 227, राजगढ़ में 13 लाख 54 हजार 96, रतलाम में 13 लाख 40 हजार 755, रीवा में 20 लाख 19 हजार 347, सागर में 20 लाख 88 हजार 135, सतना में 17 लाख 82 हजार 933, सीहोर में 12 लाख 28 हजार 77, सिवनी में 11 लाख 77 हजार 495, शहडोल में 9 लाख 70 हजार 16, शाजापुर में 7 लाख 94 हजार 676, श्योपुर में 4 लाख 90 हजार 280, शिवपुरी में 13 लाख 66 हजार 637, सीधी में 8 लाख 13 हजार 211, सिंगरौली में 8 लाख 96 हजार 336, टीकमगढ़ में 11 लाख 20 हजार 63, उज्जैन में 21 लाख 16 हजार 161, उमरिया में 5 लाख 31 हजार 698 और विदिशा जिले में 12 लाख 35 हजार 868 नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

मप्र में कोरोना के 14 नये मामले, 8 स्वस्थ हुए
मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 14 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 08 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 570 हो गई है। वहीं, राज्य में आज लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 52,079 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 14 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.02 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,570 हो गई। नये मरीजों में इंदौर के 9, भोपाल के 3 तथा पन्ना के 2 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां पांच दिन से मृतकों की संख्या 10,522 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल 1,87,68,790 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,570 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें से 7,81,925 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 08 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 123 है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: क्षय रोगों के मरीजों को इलाज की राशि सीधे भुगतान करने में प्रदेश का 5वां स्थान

Tue Oct 5 , 2021
भोपाल। टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम (TB control program) के तहत प्रदेश (MP) में इस वर्ष कोरोना के बावजूद भी उल्लेखनीय कार्य किया गया। अब तक एक लाख 18 हजार 313 मरीजों को चिन्हित किया जाकर उनके उपचार के लिये राशि सीधे मरीजों के खाते में भेजी जा रही है। प्रदेश में 24 करोड़ 37 लाख रुपये […]