बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP: दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला

भोपाल (Bhopal)। राज्य शासन ने लगातार दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (major administrative surgery on the second day) की है। राज्य प्रशासनिक सेवा (state administrative service) के 37 अधिकारियों का तबादला (37 officers transferred) करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में मंगलवार को देर रात आदेश जारी किया गया है। इससे पहले सोमवार को भी देर रात आदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा 39 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया था।

मंगलवार रात जारी आदेश के मुताबिक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त गजेन्द्र सिंह नागेश को सिंगरौली जिला पंचायत में सीईओ, सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ सरोधन सिंह को अपर कलेक्टर डिंडौरी, शाजापुर जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय को मंत्रालय में उप सचिव और गृह विभाग के उप सचिव जगदीश कुमार गोमे को बड़वानी जिला पंचायत में सीईओ नियुक्त किया गया है।


इसी तरह पन्ना के अपर कलेक्टर जगदीश प्रसाद धुर्वे को अनूपपुर में अपर कलेक्टर, मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव, बड़वानी की अपर कलेक्टर रेखा राठौर को राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर में प्राचार्य, खंडवा जिला पंचायत की सीईओ नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत में सीईओ, बड़वानी जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार डामोर को विदिशा में अपर कलेक्टर, उज्जैन के अपर कलेक्टर संतोष कुमार टैगोर को शाजापुर जिला पंचायत में सीईओ और जबलपुर संभाग की उपायुक्त (राजस्व) कविता बाटला को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) जबलपुर पदस्थ किया गया है, जबकि जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

वहीं, बुरहानपुर के अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी को खंडवा जिला पंचायत में सीईओ, विदिशा के अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह को रायसेन में अपर कलेक्टर, खरगोन के संयुक्त कलेक्टर कमल किशोर मालवीय को बड़वानी में अपर कलेक्टर, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव राजकुमार खत्री को मंत्रालय में उप सचिव, सिवनी की अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत को नरसिंहपुर जिला पंचायत में सीईओ, खंडवा के अपर कलेक्टर शंकर लाल सिंघाड़े को बुरहानपुर में अपर कलेक्टर, ग्वालियर के संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) उमेश प्रकाश शुक्ला को ग्वालियर संभाग में उपायुक्त (राजस्व) और खाद्य विभाग के उप सचिव भुरला सिंह सोलंकी को शाजापुर में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

बड़वानी की अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव को रतलाम में अपर कलेक्टर, सागर संभाग के उपायुक्त (राजस्व) काशीराम बड़ोले को खंडवा में अपर कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव ब्रजेश सक्सेना को सीहोर में अपर कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव विजय राज को ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त, रीवा के अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को सतना में अपर कलेक्टर, राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर की प्राचार्य अनुपमा निनामा को अलीराजपुर में अपर कलेक्टर, बालाघाट के संयुक्त कलेक्टर खेमचंद बोपचे को उमरिया में अपर कलेक्टर, रायसेन के अपर कलेक्टर आदित्य कुमार रिछारिया को भोपाल स्टेट गैरेज में अधीक्षक, बैतूल के संयुक्त कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह को राजगढ़ में अपर कलेक्टर और अलीराजपुर के अपर कलेक्टर चिरौंजीलाल चनाप को सिवनी में अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मंदसौर के संयुक्त कलेक्टर रंजीत कुमार को उज्जैन संभाग में उपायुक्त (राजस्व), सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) अनुकूल जैन को उज्जैन में अपर कलेक्टर, सागर की संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाटी को सागर में अपर कलेक्टर, जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर दिव्या अवस्थी को जबलपुर संभाग में उपायुक्त (राजस्व), रीवा के संयुक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री को रीवा में अपर कलेक्टर, सीधी के संयुक्त कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को पन्ना में अपर कलेक्टर और शिवपुरी के संयुक्त कलेक्टर गणेश कुमार को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

दो आईएएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसके अलावा राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम आदेश जारी आदेश के अनुसार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र कुमार जैन को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कार्मिक) पदस्थ किया गया है। इसी तरह सीहोर जिले की अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर को भोपाल ट्रांसफर करते हुए मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

जगदीशपुर को 308 वर्ष बाद मिली खोई हुई पहचानः शिवराज

Wed Feb 15 , 2023
– दोस्त मोहम्मद खान ने जगदीशपुर पर कब्जा कर इस्लामनगर नाम रखा था भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि 308 वर्ष बाद (308 years later) जगदीशपुर (Jagdishpur gets lost identity) को खोई हुई पहचान मिल रही है। इस्लामनगर (islamnagar) अब जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री […]