img-fluid

MP: युवक की हत्या, पत्नी, साले और भाई ने मिलकर उतारा मौत के घाट, बाइक पर लादकर शव को ऐसे लगाया ठिकाने

September 17, 2026

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और भाई को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का साला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के आरोपी भाई ने ही पुलिस को एक्सीडेंट में मृत्यु होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह पूरा मामला नई आबादी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मकान बेचकर मिलने वाले पैसों के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के भाई मोहम्मद ईशाक, पत्नी मुस्कान और साले शाकिर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले इस्माईल उर्फ भूरा के सिर पर डंडे से वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक से खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया।


  • मृतक पति की लाश की ठिकाने लगाने के लिए पत्नी मुस्कान बाइक पर शव पकड़कर ले गई थी। मामले को दुर्घटना या नशे में मौत का रूप देने और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का भाई स्वयं फरियादी बनकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, घटनास्थल के सत्यापन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्मद इशाक और पत्नी मुस्कान दोनों निवासी मदारपुरा को गिरफ्तार किया है, जबकि मृतक का साला शाकिर पिता बब्बू खा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है ।

    एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि नई आबादी थाने में अंधे कत्ल का मामला दर्ज हुआ था। मृतक के भाई ने सूचना दी थी कि व्यक्ति गायब है और उसकी डेड बॉडी पड़ी हुई मिली। जांच में भाई, पत्नी और साले ने मिलकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने तीनों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम की घोषणा की है। घर पर वारदात को अंजाम दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दूसरी जगह ले जाकर फेंक दिया गया था।

    Share:

  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

    Thu Sep 17 , 2026
    नई दिल्ली: छक्के पर छक्के, चौके पर चौके…अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने एबी डिविलियर्स का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved