मध्‍यप्रदेश

MP : दुग्ध वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, भीड़ ने किया चक्‍का जाम

मुरैना। अज्ञात दुग्ध वाहन (milk van) ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने 4 घंटे तक अम्बाह-मुरैना मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस-प्रशासन (police administration) की समझाइश के बाद आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अम्बाह थाना क्षेत्र के मेहराकी निवासी गिर्राज सखबार अपने मित्र दीपू सखबार निवासी नयापुरा को लेकर बहन के यहां गया था। बहन के यहां ग्यासीपुरा से लौटते समय मेहराकी गांव से पहले अम्बाह रोड़ पर अज्ञात दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गिर्राज की घटना स्थल पर ही मृत्यु (death) हो गई। वहीं दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अम्बाह चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद ग्वालियर इलाज के लिये ले जा रहे दीपू की रास्ते में ही मौत हो गई।


घटना में दो युवकों की मौत होने पर परिजन आक्रोशित (enraged) हो गये और मेहराकी बरेह गांव पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दिमनी विधायक रविन्द्र ङ्क्षसह तोमर भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस प्रशासन की समझाइश पर परिजनों ने आवागमन बहाल कर दिया।

इस संबंध में दिमनी विधायक ने बताया कि मृतक परिजनों के जीवन यापन के लिये सरकार से 4-4 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। वहीं रेडक्रास व अन्य योजना से भी सहयोग किया जायेगा। विधायक रविन्द्र सिंह तोमर ने भी 21-21 हजार रूपये की राशि दोनों परिवारों को दी जायेगी।

Share:

Next Post

इस साल ये 5 उद्योगपति दुनिया को कह गए अलविदा, बुरा साबित हुआ ये वर्ष

Fri Dec 30 , 2022
नई दिल्ली: साल 2022 जाने वाला है और नए साल (New Year) की शुरुआत होने वाली है. नया शुरू होने मात्र दो दिन शेष बचे हैं, लेकिन इंडियन कॉरपोरेट सेक्टर (Corporate Sector) के लिए ये साल अब तक बुरा साबित हुआ है. हम किसी बड़े इन्वेस्टमेंट या फिर डील की बात नहीं कर रहे हैं, […]