देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः निवाड़ी जिला पंचायत सीईओ सक्सेना स्वीप गतिविधियों के लिए पुरस्कृत

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया सम्मानित

भोपाल (Bhopal)। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer of Niwari District Panchayat) रोहन सक्सेना (Rohan Saxena) को वर्ष 2023 के दौरान चुनावों के संचालन के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। दिल्ली के मानेकशां सेंटर में गुरुवार को आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहन सक्सेना को मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।


रोहन सक्सेना ने निवाड़ी जिले के लिए 100 दिनों की स्वीप कार्यक्रम रणनीति बनाई, जिसके तहत महिलाओं, युवाओं, पहली बार के मतदाताओं और प्रवासी श्रमिकों के लिए मतदाता भागीदारी में वृद्धि सुनिश्चित की गई। सक्सेना के प्रयासों से निवाड़ी जिले में 2018 विधानसभा निर्वाचन की तुलना में 2023 के चुनावों के कुल मतदान में 5.10 फीसदी की वृद्धि हुई।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश की चार हस्तियां पद्मश्री से होंगी सम्मानित

Fri Jan 26 , 2024
– पंडित ओमप्रकाश शर्मा और कालूराम बामनिया को कला, भगवती लाल राजपुरोहित को शिक्षा और सतेंद्र सिंह लोहिया खेल के क्षेत्र में मिलेगा पद्मश्री भोपाल (Bhopal)। केन्द्र सरकार (Central Government.) ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (Eve of Republic Day) पर गुरुवार की रात पद्म पुरस्कारों की ऐलान (Announcement of Padma awards.) किया है। यह […]