img-fluid

MP: अशोकनगर में पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन… सड़क पर रखी किशोरी की लाश… कलेक्टर का एक्शन

May 05, 2026

अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले (Ashoknagar district) के बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किशोरी के पोस्टमार्टम के बाद शव को घर तक ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वाहन उपलब्ध नहीं कराया. घंटों इंतजार के बाद मजबूर परिजन शव को चादर में लपेटकर पैदल ही ले जाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दरअसल, खेरोदा चक्क गांव की निवासी 15 साल की मन्तोबाई पुत्री रामचरण आदिवासी ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बहादुरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।


  • घंटों का इंतजार
    शनिवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम पूरा हो गया था, लेकिन दोपहर 1:30 बजे तक शव वाहन नहीं मिला. परिजन शव को हाथों में उठाकर कुछ दूर तक ले गए और फिर सड़क किनारे तेज धूप में रखकर वाहन का इंतजार करते रहे. आखिरकार एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी निजी कार देकर शव को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

    कलेक्टर साकेत मालवीय का एक्शन
    मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर साकेत मालवीय देर रात ही बहादुरपुर अस्पताल और पोस्टमार्टम गृह का जायजा करने पहुंच गए. उनके साथ SDM और CMHO भी मौजूद थे। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अस्पताल के केयरटेकर को तत्काल प्रभाव से काम से हटा दिया गया है. इसके अलावा, पोस्टमार्टम इंचार्ज की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

    कलेक्टर ने साफ किया कि शव को सम्मानपूर्वक घर पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है. अगर अस्पताल में वाहन नहीं है, तो अन्य जगह से व्यवस्था करना अनिवार्य है.

    Share:

  • बंगाल में ममता का अभेद्य दुर्ग ढहाया....BJP की इस प्रचंड जीत का UP पर क्या होगा असर?

    Tue May 5 , 2026
    नई दिल्ली। बंगाल और असम (Bengal and Assam) में बीजेपी (BJP) की यह प्रचंड जीत 2026 की राजनीति का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट (Turning point) है. 4 मई 2026 के ये नतीजे न केवल पूर्वी भारत का भूगोल बदल रहे हैं, बल्कि इनका सीधा असर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सियासी समीकरणों पर पड़ना तय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved