img-fluid

MP: सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला… 3 गाड़ियों में आए बदमाश…. आरोपी को छुड़ा ले गए

September 30, 2026

सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi district) में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे। सीधी जिले की छुहिया घाटी (Chhuhiya Valley) में 3 गाड़ियों में सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओडिशा पुलिस (Odisha Police) की टीम पर हमला कर दिया। फायरिंग करते हुए बदमाश एके-47 से लैस 8 पुलिसकर्मियों के बीच से एनडीपीएस मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर फरार हो गए। ओडिशा पुलिस आरोपी को रीवा अदालत में पेशी के लिए ले जा रही थी। घटना के बाद सीधी और रीवा पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों और कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

3 वाहनों में सवार होकर आए
सीधी जिले में मंगलवार को तीन वाहनों में सवार नकाबपोश बदमाशों का एक समूह ओडिशा पुलिस की एक टीम पर हमला कर रीवा की अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे एक कैदी को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


  • पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान वारदात
    अधिकारी के अनुसार, जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में दोपहर के समय यह घटना हुई। ओडिशा पुलिस का दल स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के एक मामले में आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा की अदालत में पेशी के लिए ले जा रहा था।

    पुलिस वाहन को घेरा
    सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि ओडिशा पुलिस एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला अदालत में पेशी के लिए लेकर आ रही थी तभी छुहिया घाटी में तीन वाहनों में सवार बदमाशों ने ओडिशा पुलिस वाहन को घेर लिया।

    सीधी और रीवा जिलों में नाकेबंदी
    सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और गोलियां चलाते हुए आरोपी मिश्रा को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और दोनों जिलों में नाकेबंदी कर दी गई है।

    एके-47 राइफलों से लैस थे पुलिसकर्मी, फिर भी छुड़ा ले गए
    पुलिस के अनुसार, रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र निवासी आदित्य मिश्रा को पिछले महीने ओडिशा पुलिस बिछिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसे रीवा जिला अदालत में पेश करने के लिए पुलिस दल शहडोल की ओर से आ रहा था। घटना के समय वाहन में ओडिशा पुलिस के 8 जवान सवार थे और वे एके-47 राइफलों से लैस थे, इसके बावजूद बदमाश आरोपी को छुड़ाकर फरार होने में सफल रहे।

    Share:

  • Kedarnath : बासुकीताल ट्रेक पर गया पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल लापता... दो जवान भी शामिल

    Wed Sep 30 , 2026
    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ (Kedarnath)- बासुकीताल ट्रेक (Vasuki Taal Trek) पर गए पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल लापता हो गया। इनमें दो पीएसी जवान (Two PAC personnel) भी शामिल हैं। दल से संपर्क टूटने के बाद मंगलवार को रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। इनमें से एक ट्रेकर के परिजन यशवंत सिंह चौहान (Yashwant Singh Chauhan) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved