img-fluid

MP: राजगढ़ में AB रोड पर टैंकर पलटने से मचा हड़कंप….नाले में बहा सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल

June 06, 2026

राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (Agra-Mumbai National Highway) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचनारिया गांव के पास पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर (Tanker full Petrol-Diesel) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

टैंकर इंदौर से कोलारस की ओर जा रहा था. इसी दौरान कचनारिया गांव के समीप चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा पेट्रोल और डीजल बहकर राजमार्ग की नालियों में पहुंचने लगा.


  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मोर्चा संभाल लिया. पेट्रोल-डीजल के नाली में बहने से आग लगने का बड़ा खतरा पैदा हो गया था, लेकिन अधिकारियों की तत्परता से संभावित हादसा टल गया.

    दमकल कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में लगातार पानी डलवाकर सुरक्षा इंतजाम किए, ताकि किसी भी प्रकार की चिंगारी या गर्मी से आग न भड़क सके. वहीं पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी.

    काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया. समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

    Share:

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया मैसेज, बोले-भारत ने कभी भी विदेश से आया फरमान नहीं माना...

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली. रूस (Russia) के राष्ट्रपति (President) ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि भारत (India) ने कभी भी अपनी सीमाओं के बाहर से मिले आदेशों का पालन नहीं किया है. पुतिन का ये बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नई दिल्ली पर दबाव बना रहे हैं कि भारत मॉस्को के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved