img-fluid

MP: राजगढ़ में पटवारी ने छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, गुस्साई भीड़ ने कर दी पिटाई

March 02, 2026

राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) के खिलचीपुर में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पटवारी (Patwari) पर अपने ही मकान में किराए से रहने वाली नाबालिग छात्रा (Minor Student) का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और पढ़ाई के लिए आरोपी पटवारी महेश साहू के मकान में किराए से रह रही थी. शनिवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई थी, तभी आरोप है कि मकान मालिक महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।


  • स्कूल जाकर सहेलियों से बताई पूरी घटना
    छात्रा परीक्षा देने केंद्र पहुंची और बाद में सहेलियों से चर्चा के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी. शनिवार रात परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी का मोबाइल चेक किया. बताया जा रहा है कि वीडियो डिलीट किया गया था, लेकिन रीसायकल बिन में नहाते समय का वीडियो और कुछ अन्य वीडियो भी मिल गए।

    पटवारी की हुई पिटाई
    मामला सामने आते ही मौके पर भारी हंगामा हो गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, यहां तक कि उसके कपड़े भी फट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया। खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से नाबालिग के नहाते समय के वीडियो मिले हैं. छात्रा की शिकायत पर आरोपी महेश साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    क्या है पूरा मामला?
    पुलिस की जांच में सामने आया कि 50 वर्षीय पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों से आई नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी राजस्थान के छबड़ा स्थित रिश्तेदारों के यहां चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था.

    शनिवार सुबह कक्षा 11 की एक छात्रा परीक्षा से पहले नहाने के लिए बाथरूम में गई. आरोप है कि इसी दौरान महेश साहू ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए उसका वीडियो बना लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक नहीं बल्कि दो-तीन क्लिप रिकॉर्ड किए. बताया गया कि छात्रा ने उसे संदिग्ध स्थिति में देख लिया था, लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उसने तुरंत कुछ नहीं कहा. बाद में उसने साथ रह रही अन्य छात्राओं को पूरी बात बताई और परीक्षा देने चली गई।

    Share:

  • खामेनेई के निधन पर भारत के इस गांव में तीन दिन बंद का फैसला, ग्रामीणों ने हाथ में तस्वीर लेकर जताया शोक

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हमले में मौत की खबर के बाद जहां मध्य-पूर्व में तनाव गहरा गया है, वहीं भारत (India) के एक गांव ने भी शोक में खुद को बंद करने का फैसला लिया है। कर्नाटक (Karnataka) के अलीपुर गांव (Alipur village) में ग्रामीणों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved