देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः बड़वानी के अस्पताल में पीओपी की छत गिरने से गर्भवती महिला घायल

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी के जिला अस्पताल (District Hospital of Barwani) में आज दोपहर प्रसूति गृह के बाहर रिकवरी रूम की पीओपी की छत (Recovery room’s POP roof collapses) गिर जाने के चलते गर्भवती महिला को चोट लग गयी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरविंद सत्य ने बताया कि दोपहर प्रसूति ग्रह के बाहर रिकवरी रूम में इंतजाररत दो गर्भवती महिलाओं पर पीओपी से बनी छत गिर गयी।


1932 में बना है अस्पताल
उन्होंने बताया कि घटना के चलते जोगवाड़ा निवासी गर्भवती महिला माया को सिर पर चोट आई। सीटी स्कैन कराने पर पता चला है कि उसे उक्त चोट बाहरी है। उन्होंने बताया कि 1932 में बने इस अस्पताल की छत कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। करीब 7 साल पहले प्लास्टर ऑफ पेरिस की छत बनवाई गई थी, जिसमें बारिश के चलते सीलन आ गई थी। अब इसकी पुनः मरम्मत कराई जा रही है।

लेबर रूम को कोई नुकसान नहीं
डॉक्टर अरविंद सत्य ने बताया कि दोनों महिलाएं कुछ देर बाद प्रसूति गृह में प्रसूति हेतु जाने वाली थी। उन्होंने बताया कि अन्य रिकवरी रूम तथा लेबर रूम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां उपस्थित एक ग्रामीण सीताराम ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ पीओपी की छत गिर गई और उनकी एक रिश्तेदार बालू भाई को भी मामूली चोट आई है।

Share:

Next Post

Virat Kohli के बाद जल्द बनेगा नया टेस्ट कप्तान! 29 साल का ये प्लेयर तोड़ेगा Rohit Sharma का सपना

Sun Jan 9 , 2022
नई दिल्ली। विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले दो साल से इस दिग्गज बल्लेबाज ने एक भी शतक नहीं लगाया है।वहीं इससे भी बुरी बात ये रही कि विराट के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें बीसीसीआई ने वनडे कप्तानी से भी हटा दिया। […]