मध्‍यप्रदेश

MP: शिवराज सरकार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिवार को देगी 1 करोड़, प्रतिमा लगाने की भी तैयारी

भोपाल। सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS general Bipin Rawat) के साथ हुए हेलीकॉप्टर हादसे में इकलौते घायल बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun singh) बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए। उनका भोपाल से गहरा नाता था, इसलिए उनके निधन की खबर आने के बाद हर तरफ मातम फ़ैल गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर दुख जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने कैप्टन वरुण सिंह के पिता से फोन पर बातचीत की है। कैप्टन वरुण का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर भी उनके परिजनों से चर्चा की है। इस पर सहमति होने के बाद प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया जाएगा। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सरकार ने कैप्टन वरुण सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने का भी फैसला शिवराज सर्कार द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कैप्टन वरुण सिंह साहस के प्रतीक थे। उनका परिवार पूरे देश का परिवार है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद वरुण सिंह की पार्थिव शरीर को गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे सेना के विमान से भोपाल लाया जाएगा। उनका श्रद्धांजलि कार्यक्रम एयरपोर्ट रोड सनसिटी कॉलोनी में रखा जाएगा। वरुण का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भदभदा विश्राम घाट पर होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के लोग उनके गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दे कि शहीद वरुण के पिता और सेना के रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल की सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। ये कॉलोनी एयरपोर्ट रोड पर स्थित है और वरुण अक्सर यहां आते थे। फिलहाल, इस घर में कोई नहीं रहता। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि वरुण केवल देश सेवा की ही बातें करते थे। वे बच्चों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करत थे और उन्हें सेना के वीर जवानों के किस्से सुनाते थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह दीपावली पर भोपाल आए थे। उनके आने से सन सिटी कॉलोनी में हलचल बढ़ जाती थी। वे पड़ोसियों से और बच्चों से मुलाकात करते थे।

Share:

Next Post

परी बाजार में बेगम्स ऑफ भोपाल का आयोजन

Thu Dec 16 , 2021
भोपाल। नारी शक्ति (Woman power) द्वारा आयोजित परी बाजार जैसे आयोजन सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रम पहचान और संस्कृति को बचाये रखने के लिए जरूरी भी हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने गुरुवार को बेग़म्स ऑफ भोपाल द्वारा आयोजित परी बाजार का शुभारंभ करते हुए यह […]