भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र: अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक इकट्ठे हुए

  • राम मंदिर के लिए धन संग्रह, उमाभारती ने 1 लाख का चेक दिया
  • प्रदेश में 15 हजार टोलियां धन संग्रह अभियान के लिए निकली

भोपाल। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए मप्र में धन संग्रह की शुरुआत 15 जनवरी को हो गई है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के अखिल भारतीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव देशपांडे भोपाल में अभियान में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए का चेक दिया। दिल्ली में स्थित मध्य प्रदेश भवन में विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचारक सुभाष चंद्रा द्वारा धनादेश स्वीकार किया। अभियान के पहले दिन 15 जनवरी को 15 करोड़ रुपए जुट गए थे। नर्मदांचल बिल्डर्स एसोसिएशन ने 11 लाख 21 हजार रुपए और इटारसी के सतीश सांवरिया ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि में 11 लाख रुपए का चेक दिया। भोपाल में आज उद्योगपति राजेश शर्मा ने 5 लाख रुपए और सेमेरिटन्स स्कूल के संचालक आशुतोष शर्मा ने 3 लाख 1 हजार रुपए का चेक दिया। मध्य प्रदेश से अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक राशि एकत्र हो चुकी है। मप्र में अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख 21 हजार का चेक प्रदान कर की थी। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए और अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार 111 रुपए दिए। इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने एक करोड़ रुपए दिए। एक लाख से अधिक राशि देने वालों की संख्या देर शाम तक 50 से अधिक हो गई।

धन संग्रह अभियान में घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
प्रदेश के 6 हजार स्थानों पर एक साथ 15 हजार टोलियां धन संग्रह अभियान के लिए निकली हैं। ये घर-घर जाएंगी। भोपाल और ग्वालियर संभाग में पांच हजार टोलियां हैं। इन सभी की मॉनिटरिंग भोपाल से हो रही है। संग्रह अभियान से जुड़े ओपी सिसोदिया ने बताया कि मंगलवारा के मोची ने दस रुपए तो मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ने 200 रुपए दिए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी सहयोग किया है। इस पहल का ही परिणाम है, पहले दिन अच्छी खासी राशि एकत्रित हुई है। इधर, इंदौर के साथ मालवा प्रांत में स्वयं सेवकों की 2200 टोलियों में शामिल एक लाख कार्यकर्ता शहर की हर कॉलोनी, हर गली-मोहल्ले में पहुंच रहे हैं।

Share:

Next Post

प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को पूरी तरह रोका जाए

Sun Jan 17 , 2021
वैध रेत ठेकेदारों को सरकार पूरा संरक्षण देगी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जायेगा। वैध उत्खनन और परिवहन करने वाले ठेकेदारों को राज्य शासन संरक्षण देगा। उन्हें पूरी मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री निवास से रेत ठेकेदारों और जिला […]