देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः बाबा साहेब से जुड़े विभिन्न स्थलों की तीर्थ यात्रा कराएगी राज्य सरकारः शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ- दर्शन योजना (Chief Minister Tirth-Darshan Scheme) में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर (Babasaheb Dr. Ambedkar) के कार्यों से जुड़े विभिन्न स्थानों की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।


मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को तुलसी नगर स्थित डॉ. अम्बेडकर जयंती मैदान में बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की पवित्र जन्म-भूमि महू में भव्य स्मारक बनवाया गया है। इसी तरह डॉ. अम्बेडकर जी के अन्य स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर हम सभी को सौगात दी है, जिससे देश संचालित हो रहा है। हम सभी उनका हृदय से सम्मान करते हैं।

बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उनके द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति द्वारा रखी गई विभिन्न माँगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अमेरिका को झुकाया भारत ने

Fri Apr 15 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक यूक्रेन के बारे में भारत पर अमेरिका का दबाव बढ़ता ही चला जा रहा था और ऐसा लग रहा था कि हमारे रक्षा और विदेश मंत्रियों की इस वाशिंगटन-यात्रा के दौरान कुछ न कुछ अप्रिय प्रसंग उठ खड़े होंगे लेकिन हमारे दोनों मंत्रियों ने अमेरिकी सरकार को भारत के पक्ष में […]