img-fluid

MP: हिंदू समाज के आह्वान पर आधी रात को जुटे हजारों लोग, अनंत चतुर्दशी पर सामूहिक रूप से निकलेगा चल समारोह

August 27, 2026

रतलाम। शहर में हिंदू समाज (Hindu society) द्वारा मात्र ढाई घंटे पहले किए गए आह्वान पर आधी रात 12 बजे त्रिवेणी मुक्तिधाम के बाहर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले धार्मिक चल समारोह अलग-अलग निकलने के बजाय सामूहिक रूप से एक साथ निकाले जाएंगे। समाजजनों ने इस चल समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। इसके साथ ही 6 सितंबर को जेएमडी पैलेस में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पुलिस बल रहा तैनात, भाजपा नेता भी आए नजर
आधी रात को हजारों लोगों के जुटने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस बैठक में प्रमुख हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी उपस्थित रहे।


  • ईद मिलादुन्नबी जुलूस की प्रतिक्रिया से जोड़ा जा रहा मामला
    हिंदू समाज की इस एकजुटता को बीते दिन ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। शहरवासियों के अनुसार, जुलूस में अत्यधिक संख्या में डीजे शामिल किए गए थे, जिनकी ध्वनि मानक सीमा से कहीं अधिक (117 डेसिबल तक) थी। तेज आवाज के कारण करीब 6 घंटे तक पूरा शहर परेशान रहा। सोशल मीडिया पर जनता और पत्रकारों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर डीजे जब्त किए।

    पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समाज की ओर से डीजे न बजाने की अपील के बावजूद यह स्थिति बनी, जिसके अत्यधिक शोर के कारण जुलूस में शामिल 6 बार के पूर्व कांग्रेसी पार्षद नासिर कुरैशी को दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। इसी पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में हिंदू समाज की यह बड़ी बैठक आयोजित हुई।

    Share:

  • ओलंपिक खेलों में भागीदारी बढ़ाना जरुरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Aug 27 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भागीदारी बढ़ाना (Increasing participation in Olympic Games) जरुरी है (Is Essential) । प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत देश भर के युवा एथलीटों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved