img-fluid

MP : शादी में जा रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की लापरवाही उजागर, बारिश में बह गई पुल पर नहीं थी बैरिकेडिंग

February 15, 2026

दमोह. मध्य प्रदेश (MP) के दमोह (Damoh) में प्रशासन (administration) की लापरवाही (negligence) और तेज रफ्तार ने 3 युवकों की जान ले ली. तीनों युवक रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर शादी समारोह में जा रहे थे. लेकिन रास्ते में एक पुल था जो पिछले साल हुई बारिश के बाद बहकर जगह-जगह से टूट गया था. उसी से टकराकर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है क्योंकि हादसे के समय क्षतिग्रस्त पुल पर आवाजाही रोकने के लिए किसी तरह की कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी वाला कोई बोर्ड नहीं था. जिसके चलते तीनों युवक तेज रफ्तार में बिना किसी रुकावट के पुल के मुहाने तक पहुंचे और टूटे पुल से टकराकर मारे गए.


  • शादी समारोह में जा रहे थे तीन युवक
    घटना शुक्रवार देर रात की है. रहली विधानसभा क्षेत्र के तीन युवक बाइक से तेंदूखेड़ा से झापन की ओर एक शादी समारोह में जा रहे थे. इस सड़क पर झापन के निकट ब्यारमा नदी पर एक पुल था, जो पिछले साल बारिश के समय तेज बहाव में बह गया था और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. रात के अंधेरे में बाइक सवार युवक इसका अंदाजा नहीं लगा सके और उनकी बाइक सीधा पुल से टूटे हुए हिस्से से जा टकराई. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के समय बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो पुल के टूटे हुए हिस्से के नीचे घुस गई.

    हादसे में 21 साल के अजय घोषी, 21 साल के अमित कुर्मी और 22 साल के पवन कुर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तीनों काफी देर तक वहीं पड़े तड़पते रहे और जब तक लोगों की उनपर नजर पड़ी तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

    क्षतिग्रस्त पुल पर नहीं थी बैरिकेडिंग
    हादसे में एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ब्यारमा नदी पर बना यह पुल पिछले साल तेज बारिश में बहकर क्षतिग्रस्त हो गया था. लेकिन हादसे के समय यहां किसी तरह की कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी का कोई बोर्ड नहीं लगा था. अगर पुल पर जाने वाले रास्ते को प्रशासन ने बंद किया होता या चेतावनी का साइन होता तो शायद हादसा रोका जा सकता था. लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में युवक तेज रफ्तार से सीधा पुल की ओर चले गए और टूटे पुल से टकराकर तीनों की मौत हो गई.

    Share:

  • एयर इंडिया-171 हादसा: वकील ने पीड़ितों को समझौते पर साइन न करने की दी सलाह, जाने ऐसा क्‍यों कहा ?

    Sun Feb 15 , 2026
    नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) की उड़ान एयर इंडिया-171 (Air India-171) दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के वकील चक एन. चियोनुमा (Attorney Chuck N. Chiyonuma) ने परिवारों को एयरलाइन (Airline) द्वारा पेश किए गए समझौते पर हस्ताक्षर न करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अभी सभी एआईपी डेटा और जांच रिपोर्ट का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved