img-fluid

MP: आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 09, 2025

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा में एक आदिवासी महिला (tribal woman) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। घटना 29 नवंबर को रात करीब 1 बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर मूंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने गांव के पटेल से खेत में सिंचाई का ठेका ले रखा था। खेत मेन रोड से लगा होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही रहती है। घटना वाली रात गांव के ही 6 लोग खेत पर बनी टपरी में पहुंचे। उन्होंने महिला के पति से कहा कि उन्हें ठंड लग रही है, अलाव जलाना है। पति अलाव जलाकर खेत में पानी देने (सिंचाई) चला गया। पति के जाते ही आरोपियों ने मौका पाकर महिला के साथ गैंगरेप किया।


खंडवा SP मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात महिला थाने पहुंची थी। शिकायत के बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टीमें गठित कर सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। कुल 6 आरोपी है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है।

Share:

  • सर्दियों में डायबिटीज के खतरे से रहेंगे दूर, बस रोजाना के खाने में शामिल करें ये 5 सुपरफूड

    Wed Dec 10 , 2025
    नई दिल्‍ली । डायबिटीज (diabetes)एक ऐसी समस्या है, जिससे चपेट (vulnerable)में आजकल कम उम्र के लोग भी आ रहे हैं। ये एक लाइलाज (incurable)बीमारी है, हालांकि अगर खान-पान (food and drink)की आदतों और लाइफस्टाइल (lifestyle)को सुधार लिया जाए तो डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved