• img-fluid

    MP : ग्वालियर में एक शादी में मचा हड़कंप, दुल्हन समेत 150 लोगों की बिगड़ी हालत

  • April 21, 2022

    ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक शादी (wedding) में अचानक हड़कंप मच गया। इस शादी में दुल्हन समेत 150 से ज्यादा बारातियों और घरातियों को अचानक उल्टी-दस्त (vomiting and diarrhea) शुरू हो गए। अचानक एक साथ इतने ज्यादा लोगों के बीमार होने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी बीमार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बारात मैनपुरी से आई थी। भिंड के परिवार ने एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया था।

    रात 12 बजे के बाद बिगड़ी तबियत
    जानकारी के मुताबिक ग्वालियर निगम मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर एक रेस्टोरेंट में शादी कार्यक्रम चल रहा था। लोग खाने-पीने का आनंद उठा रहे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास तमाम लोगों को पेट में दर्द के साथ उल्टियां होने लगीं। कई लोगों की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। यहां तक कि दुल्हन नेहा जब मंडप में पहुंची तो उसे भी उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


    ताजा नहीं था खाना
    बताया जा रहा है शादी का यह कार्यक्रम बैंबू रेस्टोरेंट में हुआ था। यह रेस्टोरेंट नगर निगम ने अनिल दीक्षित को किराये पर दिया है। जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में बना खाना ताजा नहीं था। इसलिए शादी में मौजूद सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए। प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। एडीएम इच्छित गढ़पले का कहना है कि नगर निगम के रेस्टोरेंट में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। नगर निगम से लीज एक्सपायर हो जाने के बाद भी इसे चलाया जा रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक फूड पॉइजनिंग पनीर से हुई है। मामले में एफआईआर कराई जाएगी। पनीर विक्रेता पर भी कार्रवाई होगी।

    Share:

    अक्षय के बाद अब अजय देवगन का आया रिएक्‍शन, तम्‍बाकु ब्रांड के विज्ञापन पर कही ये बात...

    Thu Apr 21 , 2022
    नई दिल्‍ली। हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सुपरस्टार का एक विज्ञापन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान(Shahrukh Khan), अजय देवगन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के एक साथ आने पर जितनी उनकी तारीफ नहीं हो रही हैं उससे ज्यादा तीनों की आलोचना की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved