देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का प्रमुख उद्देश्य : Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण (women empowerment) मेरे जीवन का एक प्रमुख उद्देश्य है। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से ही मैं बेटियों और महिलाओं के सशक्तिकरण (Empowerment of daughters and women) के लिए कार्य कर रहा हूँ। जब मैं विदिशा सांसद था, तब मैंने कई बेटियों को गोद लिया। उनमें से तीन बेटी का कन्यादान गत दिनों किया है। इस कार्य में मेरी धर्मपत्नी मेरा पूरा सहयोग करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ने यह बातें शुक्रवार शाम को राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में मध्यप्रदेश आई.ए.एस. ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (आइसोवा) की वेबसाइट का लोकार्पण अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने आइसोवा की ई-मैगजीन ‘विस्तार’ का विमोचन भी किया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना संकट काल में ‘आइसोवा’ की सदस्यों ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वे न केवल घर से भोजन बनाकर लोगों को खिलाती थीं अपितु, अन्य कई प्रकार से समाज की सेवा भी करती थी। आइसोवा अपनी वेबसाइट के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग करे तो उन्हें अच्छा बाजार उपलब्ध हो जाएगा।

मेरी सफलता के पीछे मेरी पत्नी का हाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि हर पुरूष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है। मेरी सफलता की पीछे भी मेरी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने हर कार्य में मेरा सहयोग किया है।

सबसे बड़ा आश्चर्य

उन्होंने कहा कि युद्धिष्ठिर एवं यक्ष के प्रश्नोत्तर में जीवन का यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आता है कि हर व्यक्ति को पता है कि वह एक दिन मरेगा, उसके बाद भी वह ऐसा व्यवहार करता है कि उसे हमेशा रहना है। यह सबसे बड़ा आश्चर्य है। व्यक्ति को अपने जीवन में एक-एक क्षण का बेहतर उपयोग कर अपने जीवन को अनमोल व महत्वपूर्ण बनाना चाहिए। मैं भी निरंतर यह प्रयास करता हूँ कि मेरा एक-एक क्षण जनता के कल्याण तथा प्रदेश के विकास के लिए खर्च हो।

दूसरों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसोवा निरंतर समाज सेवा के कार्य करता रहता है। दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जीता वो है जो देश, समाज एवं ओरों के लिए कार्य करता है।

अंकुर अभियान में भागीदारी करें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वृक्ष जीते-जागते ऑक्सीजन संयंत्र हैं। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को समृद्ध किया जाए। मैं प्रतिदिन एक पेड़ लगाता हूँ। मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण के लिए अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पेड़ लगाते हुए अपना फोटो अपलोड करें।

महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा व सराहना की। उन्होंने शिवा स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई साड़ियों, ओम जय जगदीश हरे समूह द्वारा बनाए गए मुनगा पावडर, व अन्य समूहों द्वारा बनाए गए एलोविरा-नीम पावडर, शहद आदि उत्पादों की सराहना की।

कोविड के दौरान समाज-सेवा की गतिविधियाँ संचालित की

आइसोवा की अध्यक्ष सिमरन बैंस ने कहाकि कोविड के दौरान आइसोवा ने निरंतर समाज सेवा की गतिविधियाँ संचालित कीं। इनमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज, फूड पेकेट्स का वितरण, बच्चों के लिए ऑनलाइन कम्प्यूटर क्लासेस का आयोजन आदि गतिविधियाँ की गईं।

मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख की राशि

आइसोवा की सचिव सीमा सुलेमान ने बताया कि आइसोवा निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। कोविड सहायता के लिए संगठन ने 10 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

UP में आम की राजनीति गरमाई, CM Yogi ने राहुल गांधी को बताया 'विभाजनकारी'

Sat Jul 24 , 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के एक विडियो पर ट्वीट कर प्रहार किया है। योगीजी ने ट्वीट में लिखा है कि राहुल गांधी जी, आपका ‘टेस्ट’ ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से […]