भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कई इलाकों में शीतलहर, शहडोल संभाग समेत सीधी नरसिंहपुर में यलो अलर्ट

भोपाल। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। रीवा, उमरिया, जबलपुर जिलों में खासतौर पर शीतलहर चल रही है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में शहडोल संभाग के जिलों और रीवा, पन्ना, छतरपुर में शीतलहर चलेगी। वहीं सीधी और नरसिंहपुर जिले में ठण्ड बरकरार रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में है। उसके प्रभाव से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इससे ऊंचाई पर बादल आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे दिन के तापमान पर विशेष असर नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में सोमवार से कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।
22 दिसंबर से मिल सकती है ठण्ड से राहत
मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिल सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तर भारत में दाखिल हो सकता है। उसके प्रभाव से विदर्भ में एक प्रति-चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस सिस्टम के कारण 22 दिसंबर से हवाओं का रुख बदलने के संकेत हैं। हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगेगा। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी।
Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में कोरोना के 1069 नये मामले, 13 लोगों की मौत

Mon Dec 21 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1069 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 31 हजार 284 और मृतकों की संख्या 3481 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोरोना से […]