
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और फिर जयपुर लेकर भाग गया। वहीं युवक को जैसे ही पता चला की पुलिस थाने में इस वाक्ये की शिकायत की गई है, आरोपी युवती को थाने के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
क्या है पूरा मामला?
घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां राहुल राजावत नाम के युवक ने युवती को तीन दिन तक अपने पास बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं आरोपी राहुल युवती को लेकर जयपुर ले चला गया।
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत
युवती के लापता होने के बाद उसकी मां ने जगह-जगह उसकी तलाश की। जब मां को बेटी का कोई पता नहीं मिला तो उसने इंदरगंज थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले 3 दिनों से लापता है।
पुलिस की एंट्री होते ही युवती को छोड़ भागा आरोपी
युवती की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जैसे ही मामले में जांच शुरू की इस बात की भनक आरोपी को लग गई। जिसके बाद राहुल ने युवती को थाने के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
दोस्त पर भी आरोप, पुलिस ने दबोचा
पीड़िता ने मामले में जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि राहुल राजावत से उसकी दोस्ती थी। जिसने उसे बहलाकर-फुसलाकर बंधक बना लिया था। युवती ने आरोपी के दोस्त अनिल रावत पर भी आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण कर बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के दोस्त अनिल रावत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved