
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सुसाइड के पहले वीडियो बनाकर युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या के पहले अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया
दरअसल मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया है। बताया जाता है कि मृतक युवक की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
मृतक विकास का आरोप है कि पत्नी से परेशान होकर जानलेवा कदम उठाया है। घर में मामूली कहासुनी के बाद होटल के कमरे में जाकर विकास ने फांसी लगा ली। फांसी से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। घर वाले तलाशते हुए जब होटल पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ है ,
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved