भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बूथ विजय संकल्प अभियान में सांसद, विधायकों की रहेगी अहम भूमिका

भोपाल। भजापा में जन प्रतिनिधियों की संगठन कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमारे जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम कर अभियान को सफल बनाया। उसी तरह बूथ सशक्तिकरण के तीसरे चरण में बूथ विजय संकल्प अभियान 4 से 14 मई के बीच चलेगा। जिसमें सांसद और विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केन्द्रीय नेतृत्व ने जो कार्यक्रम निर्धारित किए है, वे हर बूथ पर सफल क्रियान्वित हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बूथ विजय संकल्प अभियान एवं मन की बात कार्यक्रम को लेकर सांसद एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

दावे और दम के साथ रखे अपनी बात: शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता में झूठ फैला रहे है। उन्होंने कभी विकास के काम नहीं किए। कांग्रेस के समय अनाज का 1 करोड़ मैट्रिक टन उत्पादन होता था जो आज बढ़कर 7 करोड़ मैट्रिक टन हो गया है। जो मध्यप्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ का होता था, आज 3 लाख 14 हजार करोड़ से अधिक का है। हमने किसानों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया है। कांग्रेस की जब सरकार थी तब वह फुकलेट कंपनी थी, उसने हितग्राहियों को पैसा नहीं बांटा। हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। हर योजना के हितग्राहियों को हम राशि दे रहे है। हमारे पास इतने विकास के काम है कि पूरे दावे और दम के साथ कांग्रेस के झूठ का जवाब दें। उन्होंने सांसद, विधायकों से कहा कि मैदान में उतरों और विरोधियों पर टूट पड़ों। हमारे पास उपलब्धियां और विकास कार्यो के हथियार है। उनका उपयोग करो। मुख्यमंत्री ने सरकार के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने में जुट जाने का आव्हान किया।


नए मतदाताओं को जोडें, बूथ को मजबूत करें: विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 200 पार का नारा हमारे संगठन तंत्र की मजबूती से पूरा होगा। जिस तरह गुजरात में 80 लाख पन्ना समितियों की मेहनत के कारण भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। उसी तरह मध्यप्रदेश में हम अर्ध पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति भी बना चुके है। इसी आधार पर हम विजय की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण हम पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाने में सफल हुए है। कार्यकर्ता उर्जा से भरे हुए है। बूथ स्तर तक हमारा तंत्र तैयार है। इस तंत्र को एक्टिव कर लिया तो बढ़ती हुई भाजपा को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने 30 अप्रैल को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर समाज के अलग अलग वर्गों और योजनाओं के हितग्राहियों के समूह मन की बात कार्यक्रम में शामिल हो। समाज के प्रबुद्धजन भी इससे जुडें, इस दिशा में तैयारियां हो।

Share:

Next Post

विधानसभा चुनाव में आप के बाद अब 'बाप' की होगी एंट्री

Fri Apr 28 , 2023
मप्र की भील पट्टी वाले जिलों में उतरेगी भारत आदिवासी पार्टी रामेश्वर धाकड़ भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख राजनीतिक दल कांगे्रस, भाजपा के अलावा भी छोटे दल भी उतरेंगे। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य की सभी 230 सीटों […]