img-fluid

मुंबई के होटल में रोटी पर थूक लगाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी हिरासत में

May 29, 2026

मुंबई। मुंबई। (Mumbai) के गोरेगांव पूर्व इलाके (Goregaon East Area) में एक होटल से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि होटल में काम करने वाला कर्मचारी रोटी पर थूक (Spit on roti) लगाकर ग्राहकों को परोस रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह मामला गोरेगांव पूर्व के संतोषनगर स्थित Fish Koliwada Hotel से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता 48 वर्षीय दीपक दत्ताराम पवार के अनुसार, वह 23 मई 2026 की रात होटल में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि होटल के अंदर रोटी बना रहा कर्मचारी हर रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में सेक रहा था।


  • शिकायतकर्ता ने कुछ देर तक पूरी गतिविधि देखने के बाद अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो आसपास के लोगों को दिखाया गया, जिसके बाद इलाके में नाराजगी फैल गई।

    परिजनों और स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में काम करने वाले 53 वर्षीय कौशार गफार शेख को हिरासत में लिया। आरोपी मूल रूप से Ballia का रहने वाला बताया गया है।

    पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोप सामने आया है कि कर्मचारी जानबूझकर ऐसा कर रहा था, जिससे ग्राहकों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था। मामले में होटल मालिक फैय्याज अहमद शेख पर भी लापरवाही और कथित जानकारी छिपाने के आरोप लगाए गए हैं।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच तथा खाद्य सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की मांग की है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • CM मोहन यादव की पहल पर इंदौर में अधिकारी बस से निकले, ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी देखी

    Fri May 29 , 2026
    इंदौर. 9 से 13 जून तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) की तैयारियों (preparations) का जायजा लेने कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma), पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह (Police Commissioner Santosh Singh) समेत सभी अधिकारी मंगलवार को सिटी बस से निकले। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का निरीक्षण किया। कलेक्टर बोले- “CM के निर्देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved