देश

25 साल बाद शकील गैंग के शूटर लईक शेख को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई (Mumbai)। मुंबई पुलिस ने छोटा शकील गैंग के शूटर लईक अहमद फिदा हुसैन शेख (50) (Tar Laik Ahmed Fida Hussain Sheikh) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ठाणे रेलवे स्टेशन (Thane Railway Station) के पास से शेख (Hussain Sheikh)) को गिरफ्तार किया गया। शेख अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Sheikh Underworld Don Chhota Rajan) गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में आरोपी है।



पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से अधिक समय से फरार था। वह दक्षिण मुंबई के डोंगरी में रहता था, गुरुवार को पायधोनी पुलिस की टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लईक शेख गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा था और उसने वर्ष 1997 में छोटा राजन गैंग के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। हमें सूचना मिली कि वह ठाणे के मुंब्रा में रह रहा है और हमने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Share:

Next Post

केरल में महिला पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व जज के खिलाफ केस, पोस्ट का हुआ काफी विरोध

Sat Jul 29 , 2023
तिरुवनंतपुरम। केरल में सोशल मीडिया पोस्ट में एक महिला टीवी पत्रकार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व उप-न्यायाधीश एस सुदीप ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट के जरिये महिला पत्रकार के साप्ताहिक टीवी शो की आलोचना करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की […]