आचंलिक

नपाध्यक्ष राठौर का जन्म दिन अनेक स्थानों पर मनाया गया

  • सीहोर को भारत के अग्रणी शहरों में से एक बनाया जाएगा : नपाध्यक्ष

सीहोर। रविवार को शहर के विकास और जनहित में सभी की सेवा में तत्पर रहने वाले नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर रविवार को नपाध्यक्ष श्री राठौर वाहनों के काफिल के साथ शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।



इस मौके पर यहां पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सबके जीवन में एक ऐसा स्वर्णिम अवसर आता है जिसमें सेवा भावना से कोई कार्य किया जाए तो इससे बड़ा पुण्य नही है। सबके सहयोग से सीहोर को भारत के अग्रणी शहरों में से एक बनाया जायेगा। सीहोर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हमारे प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं शहर का गौरव दिवस के दौरान जो बात कही थी कि यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। सीहोर को भोपाल के उपनगर के रूप में विकसित किया जायेगा। भोपाल से सीहोर को लाइट मेट्रो के माध्यम से भोपाल से जोड़ा जाएगा। यहां के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर को भी श्री महाकाल महालोक की तरह विकसित किया जाएगा। हमारे शहर की तस्वीर बदलने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी है। शहर के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है।
दो दिन तक बधाईयों का सिलसिला जारी रहा शनिवार की सुबह से ही जन्म दिन को लेकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, इसमें रक्तदान शिविर और विकास की वाटिका, पौधारोपण का आयोजन था, वहीं रविवार को दूसरे दिन शहर के गंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में 54000 हजार पार्थिव शिव लिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, इसके बाद वह शहर के बस स्टैंड स्थित कार्यालय में पहुंचे जहां पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।

Share:

Next Post

हाइवे में हादसा, तूफान चकनाचूर, 6 गंभीर रेफर

Mon Jul 31 , 2023
अधिकतर गंभीर घायल में महिलाएं है मंदसौर से भोपाल जा रही तूफान वाहन बस से भिड़ी छह गंभीर घायल भोपाल रेफर आष्टा के पास डोडी की घटना दुर्घटना आष्टा। रविवार शाम को भोपाल इंदौर हाईवे पर एक बस में व तूफान वाहन मैं टक्कर हो गई जिसमें 6 से अधिक तूफान वाहन के यात्री घायल […]