भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुरलीधर राव ने कार्यकर्ताओं को पकड़ाया टिकट का लॉलीपॉप

  • पोस्टर चिपकाने और कारपेट बिछाने वालों को मिलेगा टिकट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में टिकटों का चयन तय प्रक्रिया के तहत होता है, लेकिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कायकर्ताओं को टिकट का लॉलीपॉप पकड़ा दिया है। राव ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अब जो कारपेट बिछाएगा, वही नेता बनेगा। जो पोस्टर चिपकाएगा, घर-घर संपर्क करेगा, उसी को टिकट मिलेगा। राव रविवार को राजगढ़ विधानसभा त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने राजगढ़ पहुंचे थे। प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि राजगढ़ का सीट उसे मिलेगा, जो खाना परोसने में, सेवा करने में, घर-घर जाने में आगे रहेगा। जिसका यह बार-बार ऐसा करते हुए फोटो मिलेगा, उसे टिकट नहीं मिलेगा, तो मैं जिम्मेदारी लेता हूं। अभी यहां से चले जाओ, डाउट नहीं करना। सेवा करने वाले काम में लग जाओ, तो अपने आप दिल्ली की लाइन में निकल जाओगे। यही कहने के लिए मैं यहां आया हूं।



कांग्रेस को भारत माता बोलना सीखना होगा
राव ने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम जो करना चाहते हैं, वो उसकी नकल करना चाहते हैं। इससे अच्छा क्या हो सकता है। हम तो चाहते हैं कि वो सीखे और उसे बूथ समिति तक ही नहीं सीखना चाहिए। उसे भारत माता की जय, बोलना भी सीखना चाहिए। हमें कांग्रेस को सिखाने तो आए हैं। राव ने कहा कि कांग्रेस को सावधान कर रहा हूं कि हम भारत माता की जय करवाने तक नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस को संग्रहालय में जाना है
राव ने कहा कि भाजपा और उससे पहले जनसंघ 1951 में जब बना था। आप जानते हैं कि क्या कांग्रेस था और क्या जन संघ था। जनसंघ में सब बच्चे थे। ऐसे लोगों को लेकर श्यामप्रसाद मुखर्जी ने जब पार्टी बनाई, तो प्रधानमंत्री बनेंगे समझकर नहीं बनाया। अब 2022 में जब राजगढ़ में बैठे हैं, तो यह मामला, उल्टा हो गया है। अब भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी है। अब कांग्रेस के नेताओं को बता रहा हूं कि कांग्रेस को भी संग्रहालय में जाना है।

Share:

Next Post

PEB ने निरस्त किए टेंडर, अटक सकती हैं भर्ती परीक्षाएं

Mon May 9 , 2022
इसी महीने में होना है चार भर्ती परीक्षाएं भोपाल। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड फिर विवादों में है। पीईबी ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए नई एजेंसी का टेंडर निकाला था, उसे भी निरस्त कर दिया गया है। पीईबी अपने ऑनलाइन सिस्टम को मजबूती देने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर जोडऩा चाह रहा था। टेंडर निरस्त […]