आचंलिक

नगर की बेटी नेहा बड़ेजा हुई सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित

  • भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाजजनों ने दी बधाई

महिदपुर। नगर की बेटी नेहा बड़ेजा को लोकशक्ति कार्यालय उज्जैन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (ग्रामीण) जिला उज्जैन द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोर मुण्डला तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा सोनी के द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनें वाली गैर राजनीतिक महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। 2018 में नीट परीक्षा में आल इण्डिया लेवल पर 99.66 प्रतिशत के साथ 4166वीं रेंक तथा प्रदेश लेवल पर 88वीं रैंक के साथ गांधी मेडिकल कालेज इंदौर में चयनित होने तथा वर्तमान में अध्यनरत रहने के साथ दो विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर नेहा बड़ेजा का इस सम्मान के लिये चयन हुआ है।


इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा नेहा बड़ेजा का पुष्पमालाओं से सम्मान कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि नेहा के पिता प्रदीप बड़ेजा तथा माता जया बड़ेजा दोनों ही शिक्षक है। नेहा बड़ेजा की इस उपलब्धि पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमा पाण्डे, जिला मंत्री अन्नू परमार, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी ओम सोनी सहित नगर के पंजाबी समाज के पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक भूपेन्द्र गुलाटी, गिरधारीलाल उथरा, रमेशचंद्र उथरा टोनी, शैलेन्द्र कालरा, पंडित नरेन्द्र शर्मा, पंजाबी महिला विकास समिति पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा के द्वारा द्वारा समाज की बिटिया की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी गई।

Share:

Next Post

युवाओं को दिये रोजगारोन्मुखी टिप्स

Tue Apr 11 , 2023
पाटीदार समाज का मंथन कार्यक्रम संपन्न सीहोर। मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन का उत्कृष्ट सेवा स मान 2023 मंथन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश से अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र की मानी हुई हस्तियां राजनीतिक व्यक्तित्व शामिल हुए और अपने उद्बोधन से समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के मु य अतिथि के रूप में रमेश भाई […]