देश राजनीति

हम जो कहते हैं उसे करके भी दिखाते हैं : नंदकिशोर यादव

पटना। राज्य के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार जो कहती है उसे करके भी दिखाती है। हम झूठे वादे नहीं करते, यह बिहार ही क्या पूरे देश के लोग अच्छी तरह जानते हैं। यही वजह है कि भाजपा और एनडीए के प्रति आम जनता का विश्वास और भरोसा कायम है, निरंतर बढ़ता जा रहा है। जबकि विपक्षी दलों ने अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो दी है।

यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता चाहे कुछ भी कहें, जनता उनकी बातों पर विश्वास करने वाली नहीं है। एनडीए की सरकार ने गांव की नाली से लेकर छोटी- बड़ी सड़कों और उस पर सुगम यातायात के लिए बड़े-बड़े पुल तक बनवाये। 15 साल पहले बिहार बदहाली के लिए जाना जाता था। सड़कें इतनी खराब होती थीं कि दो घंटे के सफर में भी हिचकोले खा कर कमर में दर्द हो जाता था। आज बिहार की चमकती सड़कों की चर्चा हर तरफ होती है। राज्य के किसी भी कोने से 6 घंटे में राजधानी पटना पहुंचा जा सकता है। 6 घंटे के लक्ष्य को घटाकर 5 घंटे किया गया है और यह भी जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने बिहार के लोगों के साथ पिछले 15 वर्षों में जो छल किया है उसका प्रायश्चित अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन विधान सभा के चुनाव में विपक्ष को अपने किये कर्म का दंड देने को जनता तैयार बैठी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सीबीडीटी ने 38.11 लाख करदाताओं को जारी किया 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड

Thu Oct 15 , 2020
नई दिल्‍ली। केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) एक अप्रैल, 2020 से लेकर 13 अक्‍टूबर, 2020 तक 38.11 लाख करदाताओं को 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा है कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल से लेकर 13 अक्‍टूबर, 2020 […]