संतनगर। गांधीनगर में प्रस्तावित आदर्श मार्ग निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमे नगर निगम अमले ने कई दुकानों को तोड़ा। जिस पर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस भी हो गई। गांधी नगर में 780 मीटर लम्बा और 12 मीटर चोड़ा आदर्श मार्ग बनाया जाना है जिसको लेकर नगर निगम ने कार्रवाई की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने आपत्ति जताई और भेदभाव पूर्ण मार्किंग करने का आरोप लगाया। कार्रवाई के समय को लेकर भी व्यापारियों का कहना है कि कोरोना की मार के बाद दीपावली का सीजन था लेकिन त्योहार से पहले ही मार्किट को उजाड़ दिया गया है जिससे पहले से मार झेल रहे व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ी है। वहीं सीपीए अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आदर्श मार्ग दो फेज में तैयार होगा। श्रीवास्तव ने बताया पहला गांधी नगर थाने से आसाराम आश्रम गेट और दूसरे फेज में उससे आगे अब्बास नगर तक बनाया जाएगा।
Share:Related Articles
गणेशोत्सव की रौनक गायब, भक्तों ने अपने घरों में ही की पूजा-अर्चना
भोपाल। राजधानी में गणेशोत्सव की रौनक गायब है। लोग घरों में ही बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेशोत्सव पर जो सड़कें रातभर रोशन नजर आती थीं वहां अब सन्नाटा पसरा है। 10 दिनी उत्सव में झांकी स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मंदिरों में भी लोगों की भीड़ गायब है। जबकि पिछले साल […]
जानिए कहा मिलेगी 10 राज्यों के बुनकरों की कला
भोपाल। भोपालवासियों को देश के 10 राज्यों के बुनकरों द्वारा तैयार की गई हैण्डलूम के उत्पाद 12 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2020 तक गौहर महल में एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इनमें उड़ीसा की इक्कत, बंगाल की बालूचरी, छत्तीसगढ़ की कोसा एवं टसर, गुजरात की पटौला, कर्नाटक […]
नवागत डीसीपी की दो टूक… अब नहीं चलेगा पुराना ढर्रा, काम के तरीके बदलो
चोरी, नकबजनी और जालसाजी के प्रकरणों में पुलिस नहीं कटवा सकेगी मनमानी फरारी भोपाल। नवागत डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने पदभार गृहण करने के तीसरे दिन सोमवार को अधिनस्तों की क्लास ली। उन्होंने साफ कहा की चोरी,नकबजनी और जालसाजी में अधूरे चालान पेश नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में तत्काल मुल्जिमों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर […]