भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने 28 सीटों पर जनता को साधने के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। यह वचन पत्र सिर्फ 28 सीटों के लिए है। कांग्रेस के वचन पत्र पर मप्र के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताते हुए कांग्रेस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया है।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के 28 सीटों में जारी वचन पर निशाना साधते हुए कहा कि वचन पत्र नही कांग्रेस ने कपट पत्र जारी किया है। झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस वोट मांगती है। वहीं कमलनाथ द्वारा जनसभा में यह सवाल पूछे जाने पर कि मेरी सरकार क्यों गिराई मेरी गलती क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्होंने खुद गिराई है किसी और ने नही गिराया है। कांग्रेस की ओर से वचन पत्र में ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने जाने की घोषणा पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ग्वालियर गए तब वो रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल गए नही और अब प्रतिमा स्थापित करने की बात करते हैं।
संत नगर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ दिवस के अवसर पर गुरुवार को बोरवन क्लब ने वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर क्लब के जगदीश आसवानी ने कहा वैसे तो वरिष्ठ जनों का सम्मान हर दिन हर पल हमारे मन में होना चाहिए लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं […]
चैन्नई से भोपाल आकर कल दाखिल करेंगे नामांकन भोपाल। मप्र में दलित नेता थावरचंद्र गहलोत (Dalit leader Thawarchandra Gehlot) के इस्तीफे से खाली हुई राज्ससभा सीट से मप्र के किसी दलित नेता को ही दिल्ली भेजने की अटकलें थीं, लेकिन भाजपा ने तमिलनाडु के दलित नेता एल मुरुगन (Dalit leader L Murugan) तमिलनाडु को मप्र […]
उज्जैन। भाजपा विश्व की सबसे बड़ पार्टी है और इसे अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास होते रहते हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तार अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। इसके पूर्व भी कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ये अभियान चलाया है। परन्तु 20 हजार कार्यकर्ताओं का 65 हजार […]
मंदसौर। देश में लगातार आम नागरिको की आर्थिक कमर तोड़ने का कार्य करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश स्वरूप बेलगाडी यात्रा निकालकर अपना रोष प्रकट किया। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांधी चैराहे पर बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो एवं आम […]