विदेश

नासा का दावा- जो धरती पर मुमकिन नहीं, वो चांद पर संभव, सीधे सूर्य से मिलेगी बिजली

वाशिंगटन। पृथ्वी पर अक्षय ऊर्जा का उपयोग कर उससे 100 प्रतिशत बिजली का उत्पादन व्यावहारिक नहीं है, लेकिन नासा के वैज्ञानिक का दावा है कि चंद्रमा पर यह बिलकुल संभव है। उन्होंने बताया कि कैसे चंद्रमा पर सौर ऊर्जा के बिना भंडारण के ही 100 प्रतिशत बिजली उत्पादन किया जा सकता है।

चंद्रमा पर एक बड़ी चुनौती ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति की है। वहां बस्ती बनाने के योजनाओं की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। शोध एवं अन्य कार्यों के लिए स्थायी बेस बनाने की लिए काम चल रहा है। ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी वहां के संसाधनों का दोहन भी ऊर्जा के एक अच्छे स्रोत की जरूरत होगी। नासा और अन्य कई देशों की स्पेस एजेंसियां इन समस्याओं को सुलझाने पर काम कर रही हैं। अभी तक सबसे सही हल सौर ऊर्जा ही लग रहा है।


हजारों टन ऑक्सीजन का उत्पादन संभव
चंद्रमा पर सूर्य के कई प्रमुख अक्षय ऊर्जा स्रोत हैं। यहां चुनौती यही है कि इस ऊर्जा को वहां बनने वाले बेस, बस्तियां या फैक्ट्रियों के लिए बारह महीने चौबीसों घंटों ऊर्जा की जरूरत है। इनमें प्रमुख रूप से हजारों टन में ऑक्सीजन का उत्पादन होगा जो ना केवल रॉकेट के ईंधन के रूप में उपयोग में लाई जाएगी, बल्कि वहां रहने वाले इंसानों के लिए भी सांस लेने में काम आ सकेगी।

Share:

Next Post

कंपनी के 50 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं एलन मस्क, रिपोर्ट में दावा

Thu Nov 3 , 2022
वॉशिंगटन। ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी में आधारभूत बदलाव शुरू कर दिए हैं। पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत सभी बड़े अधिकारियों का निलंबन और फिर पूरे निदेशक बोर्ड को हटाने के बाद अब मस्क कंपनी की वर्कफोर्स यानी कर्मचारियों की संख्या भी घटा सकते हैं। […]