खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता: ग्रेड वन शो-जम्पिंग में प्रणय ने मप्र को दिलाया रजत पदक

भोपाल। मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी प्रणय खरे ने सीनियर नेशनल इक्विस्ट्रियन चैम्पियनशिप ग्रेड वन शो जम्पिंग में अपने अश्व वनीला स्कॉय पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रणय को बधाई है।

जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बताया कि एजीएल स्टेबल्स दिल्ली में गत 9 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता ग्रेड वन (140 सेमी) शो जम्पिंग में प्रणय खरे ने देश के टॉप घुड़सवारों को पीछे छोड़ते हुए रतज पदक अर्जित किया। प्रणय सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता ग्रेड वन (एडवांस) में उपलब्धि हासिल करने वाले मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।


प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीनियर नेशनल इक्वीस्ट्रियन चैम्पियनशिप ग्रेडवन शो-जम्पिंग में प्रणय खरे के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि प्रणय ने सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

खेल संचालक पवन जैन ने कहा कि प्रणय खरे प्रदेश के ही नहीं देश के प्रतिभावान घुड़सवार हैं। विगत चार वर्षों में प्रणय की उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। खेल संचालक जैन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर प्रणय खरे भारत का मान और तिरंगे की शान बढ़ाएंगे।

प्रणय खरे की उपलब्धियां
अकादमी के घुड़सवार प्रणय खरे ने अंतरराष्ट्रीय इक्विस्ट्रियन चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक देश को दिलाए हैं, जबकि उन्होंने जूनियर नेशनल इक्विस्ट्रिीयन चैम्पियनशिप में 17 स्वर्ण, 05 रजत और 02 कांस्य सहित 24 पदक और सीनियर में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित सात पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं। इसके अलावा रीजनल एवं प्रीमियर इक्विस्ट्रिीयन लीग तथा हॉर्स शो में अब तक 51 स्वर्ण, 44 रजत और 32 कांस्य पदक अर्जित किए हैं। प्रणय खरे घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

Next Post

corona vaccination में पिछड़ा चीन, लेकिन टीके पर दुनिया भर में कर रहा कूटनीति-एक रिपोर्ट

Tue Feb 16 , 2021
बीजिंग । चीन (China) जाहिर तौर पर अपने घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम (Home immunization program) की तुलना में कोविड-19 टीका कूटनीति (Covid-19 vaccine diplomacy) को अधिक प्राथमिकता दे रहा है। चीन अपने देश में टीके लगाने से ज्यादा मात्रा में उनका निर्यात कर रहा है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गयी है। हांगकांग स्थित […]