आचंलिक

नवरात्रि: शक्ति की भक्ति कल से

  • दुर्गा उत्सव समिति जुटी है तैयारियों में

सीहोर। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पंडाल सजाने वाले चिंता में थे कि कहीं बारिश नहीं थमी तो अतिरिक्त व्यवस्थाएं जुटाना पड़ेगी, लेकिन शनिवार की रात से ही बारिश रूक जाने से आज सभी जगह उत्साह का माहौल देखा गया। शहर में 15 से अधिक स्थायी मंदिरो के अलावा शहर में 20 से अधिक स्थानो पर पंडाल बनाकर देवीजी के विभिन्न रूपो की स्थापना की जाती है। इसकी तैयारियां पिछले 15 दिनों से लगातार की जा रही थी, लेकिन तीन दिनों में यह तैयारियां धीमी हो गई थी। आज फिर आयोजको में उत्साह बना। छावनी क्षेत्र में विशेषकर देवी स्थापना स्थलो पर बड़ी सजावट और लाईटें लगाई जा रही है। छावनी में नमक चौराहा, खजंाची लाईन, कोतवाली चौराहा, आष्टा रोड, सीहोर टाकीज, सब्जी मंडी चौराहा पर बड़ी प्रतिमाओ की स्थापना की जाती है और यहां सजावट भी जोरदार की जाती है। आज सभी जगह तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सड़को पर ाी काफी दूर तक रंगबिरंगी लाईटें लगाई गई है। शहर में इसके अलावा भी गंज, मंडी, कस्बा ओर बडिय़ाखेड़ी में भी देवीजी की स्थापना के पंडाल सजाए गए हैं। शहर के प्राचीन देवी मंदिरों पर ाी सजावट का काम निरंतर चल रहा है। इन प्राचीन मंदिरों पर भी देवी भक्तो की इन नो दिनों में भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिरों की साफ सफाई के अलावा रंग रोगन, विद्युत सजावट और माता रानी के आकर्षक श्रंगार के लिये आयोजको ने तैयारियां की है।


शहर में मचेगी गरबे की धूम
इस बार नवरात्रि पर्व पर देवी मॉ की भक्ति के लिये गरबे की जोरदार तैयारियां पिछले 15 दिनों से की जा रही हैं। सैकड़ो महिलाएं गरबे का प्रशिक्षण ले रही थी। अब इन नौ दिनों में बड़े स्तर पर मॉ की भक्ति के लिये महिलाएं गरबा नृत्य करेगी। टाउनहाल, चाणक्यपुरी में भी गरबे के दो बड़े आयोजन हो रहे हैं। यहां गरबे के लिये विशेष सजावट और साउंड लगाए गए हैं। इस गरबे के आयोजन को देखने के लिये हजारों लोग शामिल होंगे। यहां गरबा करने वाली महिलाए विशेष परिधान पहनेगी और मॉ की साधना करेगी। इन दो बड़े आयोजनो के अलावा भी क्षेत्रीय स्तर पर भी युवतियों और महिलाओ में गरबे को लेकर विशेष आकर्षण बना हुआ है। इसके लिये कुईया गार्डन और रूकमणी गार्डन में भी दो दिनों तक गरबे का विशेष आयोजन होगा। माताजी के स्थापना स्थलो पर भी देर रात्रि में गरबे आयोजन की तैयारियां की जा रही है। जिसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कस्बा स्थित हनुमान फाटक मंदिर पर भी युवतियां गरबा करने की तैयारियां कर रही है।

Share:

Next Post

शालाओं में शौचालय व्यवस्था नहीं, जताई नाराजगी अफसरों को दिये आवश्यक निर्देश

Sun Sep 25 , 2022
सीईओ जिपं शप्रथम कौशिक ने किया बमोरी क्षेत्र का भ्रमण गुना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक (आई.ए.एस.) द्वारा आज जिले की जनपद पंचायत बमोरी की ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत निर्माण कार्य, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर तालाब आदि कार्यों का निरीक्षण किया। श्री कौशिक द्वारा निरीक्षण के दौरान नल-जल योजनान्तर्गत […]