जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Navratri Puja :  नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने करें ये उपाय…

मैहर (mahar)। हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri 2023) का खास महत्व है। मां दुर्गा की उपासना के लिए साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष (चैत्र और शारदीय) नवरात्रि (Navratri 2023) होती है। अश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

शारदीय नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। देशभर में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व 15 अक्‍टूबर से शुरू हो रहा है जो 9 दिनों तक चलेगा । शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के ये नौ दिन बहुत शुभ माने जाते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश भी होता है। तो चलिए आज जानते हैं उन उपायों के बारे में…

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी.

 

कलश स्थापना मुहूर्त – सुबह 11.44 – दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)

अवधि – 46 मिनट

चित्रा नक्षत्र – 14 अक्टूबर 2023, शाम 04.24 – 15 अक्टूबर 2023, शाम 06.13

वैधृति योग – 14 अक्टूबर 2023, सुबह 10.25 – 15 अक्टूबर 2023, सुबह 10.25



शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां 

15 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना

16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023 (रविवार) मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) मां सिद्धिदात्री, महा नवमी

24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर) मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

 

नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी का ध्यान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में साफ-सफाई विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना घर में पोछा लगाना चाहिए और पोछा लगाते समय पानी में गंगाजल का प्रयोग करें।

 

घर खरीदने के लिए करें ये उपाय

अगर आप खुद का घर बनाना चाहते हैं तो घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

 

उन्नति के लिए करें ये उपाय 

नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। अगर पहले से ही घर में तुलसी का पौधा मौजूद है, तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगें और इस सिक्के को तुलसी के नीचे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन में सफलता मिलेगी।

गृह क्लेश दूर करने के उपाय 

गृह क्लेश हो रहा हो या फिर घर में कोई परेशानी हो तो नवरात्रि में नौं दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगेगा और गृह क्लेश  भी समाप्त होगा।

 

धन प्राप्ति के लिए उपाय 

यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं या धन संबंधित कोई भी परेशानी आ रही है, तो नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर गुलाब की कुछ पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

 

नौकरी में प्रमोशन के लिए उपाय 

नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नवरात्रि में पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इसके बाद पान के पत्ते को अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह उठकर पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रख आएं। मान्यता है कि इससे आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और कार्य में प्रगति आएगी।

Share:

Next Post

Navratri Puja : इस फूल के बिना अधूरी है शारदीय नवरात्रि पूजा ...

Sat Oct 7 , 2023
भोपाल (Bhopal)। नवरात्रि (Shardiya Navratri) का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। देशभर में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है. नवरात्रि (Shardiya Navratri) में मां दुर्गा की पूजा करते हैं […]