आचंलिक

उल्लास और उत्साह से मनेगी नवरात्रि, मंदिरों का सजाया

घोंसला। बीते दो वर्षों के बाद नगर में सोमवार से उल्लास और उत्साह के साथ शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। कोरोना होने के कारण दो वर्षों से देवी मंदिर सुनसान थे लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने से नवरात्रि महोत्सव मनाने का उत्साह लोगों में है। इसके अलावा देवी मंदिरों को सजा दिया गया है तथा विभिन्न स्थानों पर गरबे के आयोजन भी होंगे।


26 सितम्बर को नवरात्रि का पर्व का शुभारंभ होगा। कोरोना की वजह से लगातार दो साल नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक रही, लेकिन इस बार नवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। मंदिरों में मनोकामना कलश की भी स्थापना की तैयारी शुरु हो गई है। नवरात्रि पर शहर में विभिन्न जगह देवी प्रतिमाएं स्थापित होंगी और विधि-विधान से पूजन होगा। माता के आगमन की तैयारी में भक्त जुट गए हैं। समितियों ने पांडाल बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। इस बार पांडालों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराया जाएगा, इसका ध्यान रखते हुए विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। नवयुवक सेवा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारी चल रही है। समिति कार्यकर्ता पिन्टू बैरागी ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। मन्दिर की भव्य साज-सज्जा के साथ विशाल पांडाल को नवीन रंग रूप दिया जा रहा है।

Share:

Next Post

तराना पुलिस के हत्थे चढ़े चोर, आभूषण सहित नगदी और अन्य सामग्री जब्त

Sat Sep 24 , 2022
तराना। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ चोरों को पकड़ा है। इन चोरों ने पूछताछ के दौरान बीते दिनों हुई घटनाओं को कबूला है तथा निशानदेही पर पुलिस ने इन आरोपियों से सोना, चांदी के आभूषणों सहित नगदी व अन्य सामग्री जब्त की है। तराना एसडीओपी राजाराम अवास्या एवं थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल के […]