img-fluid

नवादा डबल मर्डर: सिर पर सवार था खून, ससुराल में पत्नी-साले को मार डाला

July 04, 2026

नवादा: बिहार के नवादा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने अपने ही ससुराल में घुसकर खूनी खेल खेला. वारिसलीगंज के खानापुर गांव में शुक्रवार को एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. यही नहीं, जब बहन को बचाने के लिए साला बीच-बचाव करने आया, तो सनकी जीजा ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

गंभीर हालत में साले को पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद वारिसलीगंज थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. जानकारी के मुताबिक, यह खूनी दास्तान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है. खानापुर निवासी उपेंद्र सिंह ने अपनी 28 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी की शादी चैनपुरा गांव के रहने वाले मौली कुमार से की थी.

शादी के बाद से ही दोनों के बीच वैवाहिक संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे. आए दिन दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट होती रहती थी. हालांकि, दोनों की तीन साल की एक मासूम बेटी भी है, लेकिन इसके बावजूद उनके विवाद कम नहीं हुए.

वारदात से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी दंपति के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय ग्रामीणों को पुलिस बुलानी पड़ी. गुरुवार को झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. हालात को भांपते हुए और पूजा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने उसे उसके मायके (खानापुर) भेज दिया था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन यह फैसला एक खूनी अंजाम में बदल जाएगा.


  • शुक्रवार दोपहर को आरोपी पति मौली कुमार पूरी तैयारी और हाथ में धारदार चाकू लेकर सीधे अपनी पत्नी के मायके खानापुर पहुंच गया. घर में दाखिल होते ही उसने अपनी पत्नी पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. अपनी सगी बहन पर जानलेवा हमला होते देख भाई आदित्य कुमार (पूजा का भाई) बिना अपनी जान की परवाह किए बीच में कूद पड़ा. मौली के सिर पर उस वक्त खून सवार था. उसने बहन को छोड़ साले आदित्य पर हमला बोल दिया और चाकू से गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया.

    चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. आदित्य की हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया था. लेकिन घाव इतने गहरे थे कि पटना में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस तरह एक ही झटके में उपेंद्र सिंह के घर के दो चिराग बुझ गए.

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौली कुमार सीधे वारिसलीगंज थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    Share:

  • महापौर सड़क पर, अफसरों को दो टूक बारिश में कहीं नहीं दिखनी चाहिए लापरवाही

    Sat Jul 4 , 2026
    इंदौर। बारिश (Rain) के दौरान शहरवासियों को जलभराव और अन्य परेशानियों से बचाने के लिए नगर निगम (Municipal council) की तैयारियों का महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से भमोरी क्षेत्र (Bhamori Area) का निरीक्षण किया और पूर्व में दिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved