बड़ी खबर

सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने किया IED बम से हमला, एक जवान घायल; मौके से मिले चार जिंदा आईईडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। यहां के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। राहत की बात यह रही कि इस ब्लास्ट में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एक जवान मामूली रूप से जरूर घायल हो गया। दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि नक्सलियों का इरादा बड़ा हमला करने की थी, इसके लिए उन्होंने आईईडी का इस्तेमाल किया था।


एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह हमला सुबह आठ बजे किया गया। उस समय सभी जवान बोडली कैंप से करियामेट्ट की ओर ऑपरेशन के लिए निकले थे। कैंप से करीब 650 मीटर की ही दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अन्य सभी सुरक्षित हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके पर से चार जिंदा आईईडी बम बरामद हुए हैं। मामले की और जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

अमेरिका: भूकंप के झटकों से हिला कैलिफोर्निया, रिएक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

Tue Dec 21 , 2021
वाशिंगटन। अमेरिका का कैलिफोर्निया सोमवार को भूकंप के झटकों से दहल उठा। यहां दोपहर करीब 12 बजे लोगों को भूकंप महसूस हुआ। रिएक्टर स्कूल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सैन फ्रांसिस्को शहर से उत्तर-पश्चिम में करीब 337 किलोमीटर दूरी पर था। इस भूकंप में किसी […]