दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में खूंखार नक्सलियों ने आज एक गांव में हमला कर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों ने बताया है कि नक्सलियों को शक था यह दोनों शख्स पुलिस के मुखबिर हैं और उनकी हर एक गतिविधियों की जानकारी चुपके चुपके पुलिस थानों में दे रहे हैं। इसी मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दोनों लोगों को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। इसके साथ ही गांव में धावा बोलने आए नक्सलियों ने वहां के लोगों को धमकी देकर के भी गए हैं कि अगर अब कोई हमारी खुफिया जानकारी पुलिस को देगा तो उसका भी हाल इससे भी बदतर करेंगे।
आज अधिकारिक तौर पर मंजूरी मिली नई दिल्ली। भारतीय सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है। गुरुवार को सरकार की ओर से जारी किए गए स्वीकृति पत्र के बाद अब सेना में विभिन्न शीर्ष पदों पर महिलाओं की तैनाती हो पाएगी। […]
राजगढ़। राजगढ़ जिले की हरिपुरा जागीर गांव की रहने वाली 100 वर्षीय मांगी बाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से इतना ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मान लिया है। मांगी बाई ने भगवान की तस्वीर के पास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई हुई है। वह रोजाना सुबह उठकर […]
मुंबई। महाराष्ट्र के लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है। वहीं शिकारपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक […]
जोधपुर। महज दो साल की उम्र में बाल विवाह के बंधने वाली बालिका वधु नींबू को करीब 18 साल तक जद्दोजहद के बाद आखिरकार क्रिसमस पर बाल विवाह के बंधन से मुक्ति मिल गई। सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती की मदद से बालिका वधु नींबू का बाल विवाह निरस्त […]