• img-fluid

    NCRB Report: महिला दुष्कर्म के मामले में मप्र तीसरे स्थान पर, 3000 से ज्यादा केस दर्ज

  • December 05, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) में महिला अपराध (female crime) कम होने का काम नहीं ले रहे है। प्रदेश में महिला दुष्कर्म के मामले (women rape case) बढ़े है। पूरे देश में मध्य प्रदेश इस मामले में तीसरे स्थान (ranks third) पर है। पहले स्थान पर राजस्थान (Rajasthan at first place) है। पूरे देश में वर्ष 2022 में दुष्कर्म के 31 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए है। उनमें राजस्थान में 5399, उत्तर प्रदेश में 3690 और मध्य प्रदेश में 3039 केस दर्ज हुए है।

    नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Bureau (NCRB)) ने वर्ष 2022 के आंकड़े जारी किए है। जिसके अनुसार महिलाओं से अपराध के मामले में राजस्थान में पहले नंबर पर है। तीसरा नंबर मध्य प्रदेश का है। शारीरिक शोषण के 1445 मामले प्रदेश में दर्ज हुए है। महाराष्ट्र में 2796 केस इस मामले में दर्ज है। मध्य प्रदेश में 3049 महिलाएं छेड़छानी का शिकार हुई है। महाराष्ट्र में इसका आंकड़ा पांच हजार से ज्यादा है। सबसे ज्यादा केस 6356 केस राजस्थान में दर्ज हुए है। अपहरण के केस मध्य प्रदेश में 10 हजार 563 हो चुके है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। वहां अपहरण के 16 हजार से ज्यादा मामले है।


    2900 बच्चे प्रदेश से लापता
    लापता बच्चों का आंकड़ा भी मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला है। रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश से 2900 बच्चों को पुलिस खोज नहीं पाई है। ये बच्चे लापता है। बच्चों से छेड़खानी के केस भी प्रदेश में ज्यादा है। प्रदेश के थानों में 5996 केस दर्ज है। महाराष्ट्र में इस तरह के 7 हजार से ज्यादा केस सामने आए है।

    लूट की एक हजार से ज्यादा वारदातें
    शासकीय कर्मचारियों से मारपीट के मामले में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से आगे है। प्रदेश में 68 केस इस मामले में दर्ज है। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 34 का है। लूट के मामले में मध्य प्रदेश में 1136 हो चुके है। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा छह हजार से ज्यादा है। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के1600 से ज्यादा केस है। इनमे बैंक और एटीएम फ्राॅड के मामले भी शामिल है।

    Share:

    MP: कांग्रेस में जिस नेता को मिली हारी सीटों को जिताने की जिम्मेदारी, उसके भाई-भतीजे ही हारे

    Tue Dec 5 , 2023
    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections 2018) में 114 सीटें जीतने वाली कांग्रेस (Congress) को इस बार 66 सीटों (66 seats) से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस(Congress) के एक नेता को हारी सीटें जिताने के काम (work win lost seats) पर लगाया गया था, उस नेता के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved