जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

वजन कम करने में सहायक होगा NEAT, जानिए कैसें ?


आजकल मोटापा एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि, यह एक आनुवांशिक रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से भी लोग मोटापे के शिकार होते हैं। विशेषज्ञ मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज और खानपान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस बारे में उनका कहना है कि कैलोरीज गेन के समानुपात में बर्न करने के बाद मोटापे से निजात मिल सकता है।

इसके लिए लोगों को डाइट में फाइबर युक्त चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो NEAT का भी सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि NEAT यानी नॉन एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनिसिस क्या है और कैसे किया जाता है-

NEAT क्या है
रोजाना काम में खर्च होने वाली ऊर्जा को NEAT कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति दैनिक जीवन में खाने, सोने, टहलने, बागवानी करने समेत सभी कामों में जो ऊर्जा खर्च करता है, उसे NEAT कहते हैं। इसमें एक्सरसाइज शामिल नहीं है।


थर्मोजेनेसिस क्या है
थर्मोजेनेसिस वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा शरीर ऊर्जा पैदा करता है। इसके कई तरीके हैं, जिनसे शरीर में ऊर्जा का सृजन होता है।

EAT यानी एक्सरसाइज एसोसिएट थर्मोजेनेसिस- इसमें एक्सरसाइज के जरिए शरीर से ऊर्जा का सृजन होता है।

NEAT नॉन एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनिसिस-इसमें दैनिक गतिविधियों के जरिए शरीर से ऊर्जा का सृजन होता है।

NEAT वजन घटाने में कैसे सहायक है
NEAT कई तरीके से वजन घटाने में सहायक है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है और फैट को विनियमित करता है। जबकि यह वजन घटाने में भी सहायक है।

कैसे NEAT को बढ़ाएं
-इसके लिए आप रोजाना सीढ़ी चढ़ने की गिनती में इजाफा करें।

-टीवी देखने के वक्त खड़े होकर स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

-कुछ समय खड़े होकर काम करें। आप चाहे तो इसके लिए स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

-कम से कम एक बार खाना जरूर बनाएं।

-आप अपने दैनिक जीवन में बागवानी को भी जरूर जोड़ें।

नोट -: उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के रूप में नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

ब्रिस्बेन टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया को 54 रन की बढ़त

Sun Jan 17 , 2021
ब्रिस्बेन। भारत के खिलाफ यहां जारी चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज डेविस वार्नर 20 और मार्कस हैरिस 01 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 54 रनों की हो […]