जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

कड़वा जरूर लेकिन औषधीय गुणों से भरपूर है नीम, इम्‍युनिटी बढ़ाने के साथ मिलेंगे ये गजब के फायदें

नीम की पत्ती, छाल और बीज आपको कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। अगर आपको खुद को फिट रखना है तो नियमित रुप से नीम की कुछ पत्तियां खाएं। खासतौर से बारिश के मौसम (rainy season) में नीम का उपयोग जरूर करना चाहिए। आयुर्वेद की कई दवाओं में नीम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कोरोना महामारी में भी नीम बहुत फायदेमंद (beneficial) है। नीम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नीम का जूस, काढ़ा और गोली खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इसके अलावा नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण (antibacterial properties) होते हैं, जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म हो जाते हैं। अगर आप नियमित रुप से नीम का जूस पीते हैं तो इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। जानते हैं नीम का जूस पीने के फायदे

कैसे बनाएं नीम का जूस
नीम की पत्तियों (neem leaves) से जूस बनाने के लिए आपको 15 से 20 नीम की पत्तियां लेनी हैं इन्हें धोकर मिक्सी के जार में डाल दें। अब इसमें आधा गिलास पानी डालकर पीस लें। अब इसे छानकर पी लें। इसे पीने से आपको धीर-धीरे फर्क दिखने लगेगा।

नीम का जूस पीने के फायदे
नीम का जूस और काढ़ा पीने से आपकी इम्यूनिटी (immunity) मजबूत होती है। कोरोना काल में कई लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नीम की गोलियां भी खा रहे हैं। इससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने का शक्ति मिलती है। इसलिए आपको किसी भी रुप में नीम का सेवन जरूर करना चाहिए।



नीम के पत्ते और जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप नियमित रुप से नीम का जूस पीते हैं तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी रहती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आपको जल्दी भूख नहीं लगती और जमा चर्बी पिघलने लगती है।

नीम में कई औषधीय गुण होते हैं। अगर आप नीम के जूस पीते हैं तो इससे आपका शरीर अंदर से साफ होता है। नीम सभी विषाक्त पदार्थों और रसायनों को शरीर से बाहर निकाल देता है। नीम का सेवन करने से सूजन और वजन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

रोज नीम का जूस पीने से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। नीम का जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। इसके अलावा नीम में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है। लगातार नीम का जूस पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं को आप एक्सरसाइज के अलावा नीम का जूस भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे नैचुरल तरीके से आपका वजन कम होगा। नीम का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और लंबे समय कर भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकत्‍सक के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

शशि थरूर ने सिखाया अंग्रेजी का नया शब्द, PM मोदी की दाढ़ी का उदाहरण देकर समझाया अर्थ

Fri Jul 2 , 2021
नई दिल्ली। अपनी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्विटर यूजर की अपील पर अंग्रेजी का एक नया शब्द बताया और इसका अर्थ मजेदार तरीके से समझाया है। यह शब्द है pogonotrophy (पोगोनोट्रफी), जिसका अर्थ है दाढ़ी बढ़ाना। थरूर ने इसका अर्थ समझाने के लिए पीएम मोदी की […]