img-fluid

1 मई से लागू होगा ऑनलाइन गेमिंग का नया नियम, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

April 22, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन अधिनियम 2025’ (Online Gaming Promotion and Regulation Act, 2025) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार, रेगुलेटरी संस्था, ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) 1 मई से लागू हो जाएगी।

ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय के ए़डिशनल सेकेट्री होंगे। इसके सदस्यों में गृह मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, वित्तीय सेवा विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, युवा मामले और खेल मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी और कानूनी मामलों के विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी शामिल होंगे।


  • यह अथॉरिटी आईटी मंत्रालय के अधीन एख डिजिटल ऑफिस के रूप में काम करेगी। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) ऑनलाइन गेम्स को निर्धारित करने और उनके रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होगी। इसके पास डेटा को सुरक्षित रखने के निर्देश जारी करने और निर्देश देने जैसी शक्तियां भी होंगी।

    Share:

  • नेपाल के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार का लगा था आरोप

    Wed Apr 22 , 2026
    काठमांडू: नेपाल (Nepal) में सरकार गठन के 26 दिन बाद ही गृह मंत्री सुडान गुरुंग (Home Minister Sudan Gurung) ने इस्तीफा दे दिया है. इस बालेन शाह सरकार (Balen Shah Government) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस्तीफा देते हुए गुरुंग ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved