भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, राधेश्याम जुलानिया विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय पदस्थ

भोपाल।  राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में राधेश्याम जुलानिया अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय पदस्थ किया गया है। श्रीमती रश्मि अरूण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



एक अन्य आदेश में  सतीश कुमार एस. संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया गया है। कलेक्टर भिण्ड वीरेन्द सिंह रावत को वि.क.अ.-सह-आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इन्दौर पदस्थ किया है।

Share:

Next Post

दुर्गम इलाके में अथक परिश्रम कर डाली 18 किमी Power line

Fri Feb 26 , 2021
खरगोन! खरगोन जिले के झिरन्या विकासखंड के दुर्गम ग्रामों के बीच बिजली कंपनी  ने अथक परिश्रम कर 6 माह में 18 किमी की विशेष लाइन (Power line) डाली है। इससे तितरानिया इलाके के 35 गाँवों के 20 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। बिजली कंपनी ने यहाँ 33/11 केवी का तितरानिया ग्रिड तैयार किया […]