खेल

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन रीड का 92 वर्ष की उम्र में निधन

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रीड ने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, “इस देश का जन जन उनके नाम से वाकिफ था और आगे भी रहेगा। उनके संज्ञान में जो भी बात लायी गयी उन्होंने उसके लिये मार्ग प्रशस्त करने में मदद की।” रीड ने 246 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.35 की औसत से 16128 रन बनाये जिसमें 39 शतक शामिल हैं।

उन्होंने 22.60 की औसत से 466 विकेट भी लिये। आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रीड ने 1949 में 19 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले तथा 33.28 की औसत से 3428 रन बनाने के साथ 33.35 की औसत से 85 विकेट भी लिये थे। रीड ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक लगाये। उनका उच्चतम स्कोर 142 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1961 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया था।

उन्होंने 1965 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में वह न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, मैनेजर और आईसीसी मैच रेफरी बने थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सुमावली में गरजे अजय सिंह, एदल सिंह कंसाना को कहा चंबल का माफिया 

Wed Oct 14 , 2020
भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह आज कमलनाथ के साथ मुरैना जिले के सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पँहुचे। उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता ने अपने कीमती वोटों से कांग्रेस की सरकार बनायी थी। उस दौर में कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी जब पूरा प्रदेश मामा […]