आचंलिक

नवागत टीआई ने बुलाई शांति समिति की बैठक

  • समिति के सदस्यों ने दिए सुझाव

आष्टा। देर रात नवागत टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही जहां रात्रि गश्त की। वही सुबह नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधी पत्रकारो से रूबरू होने के लिए एक बैठक की गई। बैठक में नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेई, अतुल शर्मा नवागत थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठोर ,नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि गण पत्रकार गण शांति समिति के सदस्य गण शामिल रहे। समय की पांबदी के साथ पहली बार बैठक शुरू हुई है। जिसमे टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने नवदुर्गा दशहरा एवं ईद मिलाद उन नबी आदि त्यौहारो को मनाने के लिए चर्चाएं की। वही टीआई ने लोगो की समस्या सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारीयो की बताई एवं स्वयं की पुलिस व्यवस्था को ंगंभीरता से लेते हुए पूरी तरह आश्वासित किया कि आने वाले सभी त्यौहार शांति सदभावना के साथ मनेगे। टीआई श्री राठौर ने कहा कि हर एक मंडल पर रात्रि समय में दो व्यक्ति रहेगे। वही समय समय पर पुलिस भी आती रहेगी। और आपकी बुक पर नोट लगाया जाएगा। उसका भी पालन करे। कभी कभी ऐसा होता है कि रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक पंाडाल मे कोई नही रहने के कारण गाय पशु, फल खाने के लिए घुस जाते है। जिससे ऐसा लगता है कि किसी ने पांडाल से छेड़छाड़ की है। और वो विवाद का कारण बनता है।



नवदुर्गा में कोई भी शराब को सेवन न करे। ताकि कोई विवाद हो वही शराब पीकर वाहन नही चलाए। चल समारोह में खुलकर माता जी की जय जयकार करे। ऐसा कोई गाना नही बजाए केवल माताजी वाले धार्मिक गाने ही बजाए। सभी कोई टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने अपने मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए। टीआई ने कहा कि शत प्रतिशत अपराध पर रोक लगाने के प्रयास किए जाएगे। वही दलालो एवं चापलूसी पर रोक लगाई जाएगी। शांति समिति की बैठक मे मुख्य रूप से टीआई पुष्पेंद्र राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा,सीएमओ नंदकिशोर पारसनिया, रूपेश राठौर,कालू भट्ट, पार्षद रवि शर्मा, पंकज यादव, कमल ताम्रकार ,राजाराम मालवीय ,पप्पू पदमसी ,तोसीफउद्दीन,फैजउद्दीन,खालिद पठान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

आम आदमी पार्टी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Sun Sep 25 , 2022
सिरोंज। आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान एवं संवाद कार्यक्रम, मैपिंग कार्यक्रम, हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे प्रदेश के उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा पधारे और नए कार्यकर्ताओं को भगवत सिंह राजपूत द्वारा सदस्यता दिलाई गई जिसमें भाजपा, कांग्रेस, सपाक्स तथा कर्णी सेना के लगभग 455 जाने माने […]